पसराहा मॉडल थाना भवन को यथा स्थान निर्माण करने की मांग को लेकर की गई आम सभा का आयोजन

पसराहा मॉडल थाना भवन को यथा स्थान निर्माण करने की मांग को लेकर की गई आम सभा का आयोजन
जे टी न्यूज़

खगड़िया : आम सभा में प्रथम चरण में चरणबद्ध आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन घेराव भूख हड़ताल सत्याग्रह जेल भरो आंदोलन करने की किया गया घोषणा। पसरहा मॉडल थाना यथा स्थान निर्माण करने की मांग को लेकर संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में महद्दीपुर दुर्गा मंदिर परिसर में प्रथम चरण के आंदोलन के तहत आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया वहीं सफल मंच संचालन सच्चिदानंद यादव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि जान माल की सुरक्षा को लेकर मॉडल थाना भवन का निर्माण यथा स्थान पर करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खगड़िया भागलपुर सीमावर्ती क्षेत्र पर शिलान्यास एवं निर्माण करने की घोषणा तुगलकी फरमान है। सरकार एवं प्रशासन उक्त फरमान को जल्द वापस लें अन्यथा जनआंदोलन तेज होगा। वरिष्ठ नेत्री सुहेली मेहता ने मांग को जायज ठहराते हुए सरकार एवं प्रशासन से जनहित में थाना को यथा स्थान रखने की मांग किया। खेतिहर मजदूर नेता सुरेंद्र प्रसाद ने आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए आंदोलन में आम जनों की अधिकाधिक सहभागिता देने की आह्वान किया। समाजसेवी सुरेश चंद्र तिवारी, सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि पसराहा थाना क्षेत्र के मध्य में ऊंची एवं सुरक्षित स्थल पर है। 10 बैंक घनी आबादी पॉलिटेक्निक नर्सिंग कॉलेज एफसीआई गोदाम बाजार है जिसकी सुरक्षा हेतु थाना यथा स्थान बनाने की निहायत आवश्यकता है।

समाजसेवी देवानंद सिंह, श्रीकांत सिंह, निरंजन सिंह ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जनहित में जारी रहेगा। सभा को सरपंच संघ के प्रखंड संयोजक रणवीर यादव अंशु भारती मोहम्मद जब्बार आलम अशर्फी शाह अरविंद भगत जवाहर सिंह दिवाकर शर्मा नगीना सिंह शैलेंद्र सिंह जग्गन मल्लिक सुबोध मल्लिक अनिरुद्ध मल्लिक रेनू देवी रेखा देवी रामविलास मल्लिक राजेश कुमार आदि ने सभा को संबोधित करते हुए मांगों के प्रति एकजुटता का इजहार करते हुए मांगे पूरी होने तक आंदोलन चलाने की संकल्प लिया। आम सभा में उपस्थित हजारों थाना क्षेत्र वासियों ने एक स्वर में यथा स्थान मॉडल थाना निर्माण करने की मांग उठाई तथा आंदोलन को पुरजोर समर्थन किया। आम जनों में मॉडल थाना को स्थानांतरण करने के प्रति आक्रोश देखी गई। सरकार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आड़े हाथों लिया।

Related Articles

Back to top button