स्वतंत्र दिवस को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी।

स्वतंत्र दिवस को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी।

जे टी न्यूज़/संटू नायक


जयनगर स्वतंत्रता दिवस एव सीमा सुरक्षा को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों के द्वारा भारत एवं नेपाल के नागरिकों को आने जाने के क्रम में बिना पहचान पत्र के नहीं आने जाने दिया जाएगा। दोनों देश के नागरिकों को बिना आईडी प्रूफ के एक दूसरे देश में आने जाने पर पूर्णता रोक रहेगी। वही सभी प्रकार के वाहनों की विशेष जांच करके आने जाने दिया जा रहा है। यह जानकारी एसएस बी के डिप्टी कमांडेंट विवेक ओझा ने देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सीमा पर हाई अलर्ट किया गया। है। कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में सीमा पर आने जाने वालों पर विशेष चौकसी रखी जा रही है। एसएसबी के द्वारा सीमा पर सघन घाटीअभियान एवं रात्रि गशती की जा रही है ।वही नाइट विजन के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर पूर्णता हाई अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी हाल में दोनों देश के नागरिक को बिना पहचान पत्र दिखाएं आने-जाने पर सख्त मनही है। एसएसबी के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्व एवं तस्करो पर लगाम लगाने के लिए सभी सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी की जा रही है। साथ ही पगडंडी व नाकों पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। इसके अलावा जिले के भीतर भी पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। भारत-नेपाल की सीमा खुली है। दोनों देश के लोग एक दूसरे के वहां आसानी से आते रहते हैं। किसी के लिए कोई रोक-टोक नहीं है। यही कारण है कि सीमावर्ती गांवों के लोग एक दूसरे के वहां आने जाने के लिए मुख्य रास्ते के अलावा पगडंडी का भी इस्तेमाल करते हैं। इसी को देखते हुए एसएसबी के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button