अगले 24घंटा के बाद के बारिश की संभावना में आयेगी कमी
अगले 24घंटा के बाद के बारिश की संभावना में आयेगी कमी
जेटी न्यूज/पूसा (समस्तीपुर)

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 24 से 26 अगस्त के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार विहार के जिलों के आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटो में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। उसके बाद बर्षा की संभावना में कमी आएगी एवं हल्की बर्षा हो सकती है।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 30से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अबधि में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक पछिया हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है।
