भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत जरूरतमंद एवं बेरोजगार युवाओं हेतू युवा कृति संगम का आयोजन
भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत जरूरतमंद एवं बेरोजगार युवाओं हेतू युवा कृति संगम का आयोजन

जे टी न्यूज़, जयनगर : गोविंद सिंह भण्डारी ,कमांडेन्ट के निर्देशानुसार मधुबनी जिले में अवस्थित 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की नया स्थान दुल्लीपट्टी में गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमावर्ती जरूरतमंद एवं बेरोजगार युवाओं हेतू युवा कृति संगम (मधुबनी) के माध्यम से 28 दिवसीय व्यावसायिक विद्युत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस कार्यक्रम का आगाज सशस्त्र सीमा बल 48 वीं वाहिनी जयनगर के कार्यवाहक कमांडेंट संतोष कुमार निमोरिया एवं युवा कृति संगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
इस कार्यक्रम में सह संयोजन के तौर पर युवा कृति संगम कोर्स ट्रेनर बाल गोविंद झा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमावर्ती ग्राम दुल्लीपट्टी एवं शीलनाथ गाँव के कुल 30 बेरोजगार युवाओं को इस प्रशिक्षण के द्वारा कौशल विकास कर स्वयं रोजगार हेतु सक्षम किया जाएगा जिससे सीमा क्षेत्र का समावेशी विकास सम्भव हो सकेगा ।
ध्येय वाक्य ‘सेवा,सुरक्षा और बंधुत्व’ को केन्द्र मे रखकर सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती इलाकों में नागरिक कल्याण कार्यक्रम निरंतर चलाती रहती है।


