पसराहा आदर्श थाना भवन निर्माण हेतु अधिग्रहित जमीन संबंधी प्रस्तावित स्थल पर लगी बोर्ड, किया स्वागत

पसराहा आदर्श थाना भवन निर्माण हेतु अधिग्रहित जमीन संबंधी प्रस्तावित स्थल पर लगी बोर्ड, किया स्वागत

संघर्ष समिति के सदस्यों में हर्ष व्याप्त, बांटी मिठाइयां, दी बधाइयां साधुवाद

सामाजिक बुराइयां कुरीतियां एवं सर्वांगीण विकास को लेकर संघर्ष जारी रहेगा – सच्चिदानंद

जे टी न्यूज, खगड़िया : पसराहा आदर्श थाना भवन निर्माण संघर्ष समन्वय समिति की ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस वार्ता में विगत आंदोलन की समीक्षा किया।
कन्फ्रेंस वार्ता में बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे, कलयुग में संघ में ही शक्ति है। श्री यादव ने कहा कि आज संघ के शक्ति, एकता सहभागिता सहयोग संघर्ष का परिणाम है, कि आदर्श थाना के निर्माण की स्वीकृति के शुभ संदेश प्राप्त हो रही है, जो आम जनता की आंदोलन का जीत है। श्री यादव ने संघर्ष की जीत की बधाई एवं साधुवाद दिया।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक , राजनीतिक, सांस्कृतिक सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी संघर्ष समिति निर्बाध गति से संघर्ष जारी रखेंगे। पसराहा स्टेशन पर केपिटल एक्सप्रेस, सहरसा-सियालदह एक्सप्रेस का पसराहा में ठहराव, स्टेशन के प्लेटफॉर्म के ऊंचीकरण, हरिवंश नारायण इंटर स्कूल का उन्मुखीकरण, केला मक्का आधारित फैक्ट्री निर्माण जैसे कई मुद्दे हैं जिस पर आंदोलनात्मक कार्य करने की जरूरत है।
संयोजक सच्चिदानंद यादव ने कहा कि क्षेत्र की सर्वांगीण विकास हेतु सम्मान स्वाभिमान सुविधा के लिए आंदोलन जारी रहेगा।


सचिव सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि विगत आंदोलन के आय व्यय का लेखा-जोखा को प्रस्तुत करने, पारदर्शी बनाने की जरूरत है। इधर-उधर किन्ही के पास जो भी कोई कोष हो तो कोषाध्यक्ष के पास जमा करने का अपील किया।
समिति से जुड़े संजय कुमार साह,भूषण कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,बन्देहरा के सरपंच प्रतिनिधि रणवीर कुमार,अरविंद भगत ने अपने संबोधन में एकजूटता एकता बनाये रखने पर बल दिया।वक्ताओं ने कहा कि यह आम जनता के संघर्ष की जीत है न कि कोई व्यक्ति विशेष का।संबोधित करते हुए हरदेव सिंह ने बताया कि समाज के युवा स्मैक के बुरी लत से बर्बाद हो रहा है, जागरूक करने की जरूरत है । संघर्ष समिति इस बुराइयों को दूर करने के लिए भी संघर्ष करेगी।


समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी एवं पूर्व पंसस रणधीर कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि चरणबद्ध आंदोलन की जीत हुई है।
इस अवसर पर संयोजक सचिदानंद यादव, सचिन सच्चिदानंद सिंह समाजसेवी किरण देव यादव, हिमांशु कुमार, मो0 जब्बार आलम,जोगी सिंह,अरुण कुमार,पूर्व मुखिया राजो शर्मा,सचिदानंद यादव,मनोज कुमार यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
सबों ने एक स्वर में आंदोलन की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय बेहतर बनाने पर बल दिया। सभी समाजसेवियों ने प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से आंदोलन को सहयोग करने वालों को धन्यवाद साधुवाद आभार व्यक्त किया।
उक्त आंदोलन से “एकता में ही बल है तथा सदैव आंदोलन व सच्चाई की जीत होती है”, उक्त कथन चरितार्थ हुआ।
सबों ने हर्ष व्यक्त किया एवं आंदोलन के जीत पर मिठाइयां बांटे।
समाजसेवी ने कहा कि सामाजिक बुराइयां कुरीतियों के खिलाफ एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु संघर्ष तेज करने तथा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।


संघर्ष समिति के नेता सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने आंदोलन में भागीदारी देने हेतु सहेली मेहता, जिला पार्षद जयप्रकाश यादव, सुरेंद्र प्रसाद, नागेंद्र त्यागी, आदि को साधुवाद दिया। कहा कि सामूहिक प्रयास से संघर्ष की जीत हुई।
इधर, पसराहा आदर्श थाना भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल पर अतिक्रमण मुक्त होने के बाद बैनर बोर्ड लगाई गई, जिसका हार्दिक स्वागत किया है। इसके लिए थाना अध्यक्ष पुलिसकर्मी ब्लॉक एवं अनुमंडल पदाधिकारी को बधाई एवं साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।


पसराहा मॉडल थाना भवन निर्माण संघर्ष समन्वय समिति के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से भवन निर्माण जल्द कराने की मांग किया। ताकि जर्जर थाना भवन में कई कठिनाइयों का सामना करते हुए दिक्कतों को दूर कर नए आदर्श भवन में सभी सुविधाएं मिल सके, बेहतर ढंग से थाना संचालित कर आम जनता का सुरक्षा कर सके।

Related Articles

Back to top button