शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ सामाजिक भाईचारा महोत्सव झूम उठे दर्शक

शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ सामाजिक भाईचारा महोत्सव
झूम उठे दर्शक

जे टी न्यूज, सुपौल :सदर प्रखंड के चौघारा ग्राम में लोरिक विचार मंच, बी.बी.सी. ट्रस्ट, श्रीकृष्ण सुदामा ईश्वरीय विश्वविद्यालय,चौघारा वासी और लोरिक इंटरनेशनल क्लब के द्वारा आयोजित सामाजिक भाईचारा महोत्सव 2023 के तीसरे दिन समापन व सम्मान समारोह काफी शानदार और यादगार रहा। समारोह का संचालन करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार ने कहा कि भावी पीढ़ी को आजादी की दूसरी जंग स्वच्छ, सुंदर, खुशहाल, शिक्षित और विकसित भारत बनाने के लिए लड़ने की आवश्यकता है। भारत को गरीबी मुक्त, भेदभाव मुक्त, अन्याय मुक्त, गंदगी मुक्त, भ्रष्ट्राचार मुक्त, महिला उत्पीड़न मुक्त, घरेलु हिंसा मुक्त और नारी सम्मान युक्त, न्याय युक्त, पारदर्शिता युक्त व विकसित देश बनाने के लिए महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की जरुरत है। डॉ. कुमार ने कहा कि सामाजिक कुरीति को मिटाना समाज का पहला दायित्व है। वेदों में ऐसे सैकड़ों मंत्र और ऋचाएं हैं जिससे यह सिद्ध होता है कि हिन्दू धर्म में बलि प्रथा निषेध है। बलि देना अंधविश्वास ही नहीं मानवीय मुर्खता की पराकाष्ठा है। बलि देने से भगवान प्रसन्न नहीं दुखित होते हैं। मृत्युभोज मुर्दा खाने के समान है। खुशी में भोज दुःख में केवल शोक होना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बी.बी.सी. ट्रस्ट के सांस्कृतिक निदेशक रामबिलास यादव,अररिया कला केंद्र के निदेशक मौसमी सिन्हा एवं उनके सहयोगियों के द्वारा ऐसा समा बांधा गया कि लोग झूमते रहे। समारोह में शामिल अतिथि,जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,कलाकार को शॉल, अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 किसान, श्रमसिरोमणि, शिक्षाविद,समाजसेवी आदि को भी समान्नित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव,सुपौल जिला राजद नेत्री चन्द्रिका देवी, राजद शिक्षक प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव भगवानदत्त यादव,राजद प्रदेश सचिव लक्ष्मण ठाकुर ने भी कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।समारोह में पूर्व मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव,कृष्णदेव यादव,ई अश्वनी कुमार अनमोल,शत्रुघन यादव, शम्भू कुमार यादव,ललित यादव,सुधीर यादव,शिवेंद्र पाण्डेय, धर्मपाल कुमार, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार यादव, संतोष शर्मा,मोहन यादव,मनोज शर्मा, ई. बसंत कुमार,ई मुकेश कुमार यादव, फुलेन्द्र कुमार,ई हेमंथ यादव,गणेश यादव, मुकेश कुमार, सतीश यादव, बिरेन्द्र साह, बेचन राम, उपेन्द्र यादव, सिकेन्द्र यादव, दीपक कुमार, अरुण यादव, अतुल आनंद, राधे ठाकुर, अमरेन्द्र कुमार, विनोद पासवान, फेकू शर्मा, बिरेन्द्र शर्मा, शिवेन्द्र यादव,सुनील साह, बिहारी यादव, मनोज यादव, , मो.अलाउद्दीन,फेकू शर्मा, मुसहरु साफी, पवन साह,लालू कुमार,उपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button