सभी ईआरओ/एईआरओ को अभियान दिवस पर बीएलओ की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
सभी ईआरओ/एईआरओ को अभियान दिवस पर बीएलओ की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर:
सभी ईआरओ/एईआरओ को 25 एवं 26 नवंबर, 2023 को विशेष अभियान दिवस पर अपने संबंधित बूथों पर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत प्राप्त दावा /आपत्ति एवम उसकी निष्पादन से संबंधित समीक्षा बैठक सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ की गई । समीक्षा के क्रम में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में नाम जोड़ने संबंधी प्रपत्र -6 कम प्राप्त होने पर जिला पदाधिकारी के द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। इस क्रम में यह भी पाया गया कि जिले के 10 विधान सभा क्षेत्रों में अवस्थित 399 ऐसे मतदान केंद्र भी हैं,जहां एक भी प्रपत्र 6 प्राप्त नहीं किया गया था। जिला पदाधिकारी के द्वारा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 में दिए गए पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में इसे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बीएलओ की अक्षमता बताई गई।
इस क्रम जिला पदाधिकारी के द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की 500 से कम 18-19 आयु वर्ग से संबंधित प्रपत्र 6 वाले विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवम सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा जाय। वैसे 399 बीएलओ जिन्होंने 18-19 आयु वर्ग से संबंधित एक भी प्रपत्र प्राप्त नहीं किया है,उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन स्थगित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

समीक्षा के क्रम में यह भी पाया गया की कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रपत्र 7 कम संख्या में प्राप्त हुए हैं। इसमें 350 से कम प्रपत्र 7 प्राप्त होने वाले विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। 139 रोसरा विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 1807 प्रपत्र 7 प्राप्त हुए हैं। इसके लिए रोसरा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की प्रशंसा की गई। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर 500 प्रपत्र 7 प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की 25&26 नवंबर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष अभियान दिवस केदिन सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सभी बीएलओ को दावा /आपत्ति प्राप्त करने में सक्रिय सहयोग करेंगे।


