अधिवक्ता की पत्नी की मौत पर रालोजपा नेताओं ने शोक जताया

अधिवक्ता की पत्नी की मौत पर रालोजपा नेताओं ने शोक जताया

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता के गौरक्षणी स्थित आवास पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशील कुमार दुबे की पत्नी मंजू देवी( 61) के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर रालोजपा नेताओं ने शोक जताया।

शोक सभा की अध्यक्षता सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता ने की। शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, सचिव सरोज पासवान, नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि जिला प्रवक्ता राजेंद्र पासवान शामिल थे। मौके पर अपने शोक संदेश में सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता ने बताया की बीते 25 दिसंबर 2023 को मंजू देवी का निधन सासाराम के वार्ड नंबर 28 मुहल्ला फजलगंज आवास पर अचानक हृदय गति रुक जाने से मौत हो गया।

 

जिनकी अंतिम दास संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर परिजनों ने किया। जिन्हें मुखाग्नि उनके पति अधिवक्ता सुशील कुमार दुबे ने दी। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। मंजू देवी सफल गृहणी एवं गांधीवादी विचारधारा की थी। शोक सभा में उनके दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Related Articles

Back to top button