विधायक डॉ संजीव कुमार के अथक प्रयास से पंचायत जनप्रतिनिधि के मानदेय में वृद्धि 

विधायक डॉ संजीव कुमार के अथक प्रयास से पंचायत जनप्रतिनिधि के मानदेय में वृद्धि 

जे टी न्यूज, खगड़िया: परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार के अथक प्रयास से त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि किया गया इसके लिए इस सराहनीय कार्य के लिए विधायक डॉ संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हृदय से आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद देता दिया और उन्होंने प्रेस को बताया कि जब स्थानीय निकाय विधान पार्षद चुनाव हो रहा था था मेरे बड़े भाई राजीव कुमार विधान पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे और सभी के सहयोग से विधान पार्षद बने उस समय में मैं सभी सम्मानित त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि से चुनाव के समय वादा किया था वो मैंने पूरा किया मैं जो कहता हुं वो मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से पूरा करता हूं आज वो सार्थक हो भी गया पूर्व मेरे द्वारा उनसे विधानसभा के पटल पर भी मानदेय बढ़ाने की बात को प्रमुखता से मैंने उठाया था और जनप्रतिनिधि के सम्मानजनक मानदेय में वृद्धि के लिए माननीय मुख्य्मंत्री मिलकर पत्र भी दिया था सकारात्मक जवाब देते हुए आश्वस्त भी किए थे जल्द ही सम्मानजनक वृद्धि करेंगे जो आज किए भी ।मुखिया का मानदेय 2500 से बढ़कर 5000 किया गया

 

सरपंच का मानदेय 2500 से बढ़कर 5000 किया गया

वार्ड सदस्य का 500 से बढ़कर 800 किया गया।

पंच का 500 से बढ़कर 800 किया गया। मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार के प्रति लोगों विश्वास दिन ब दीन बढ़ता ही जा रहा, और आज पंचायत प्रतिनिधि के मानदेय में सम्मानजनक वृद्ध कर तोहफा देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी जी परबत्ता विधानसभा के जनता की तरफ से आभार।

इस खुशी के मौके पर परबत्ता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, तेमथा करारी मुखिया राजीव चौधरी, माधवपुर मुखिया बंटू सिंह, लगार मुखिया आरती देवी, सरपंच बांके चौधरी, दरियापुर भेलवा मुखिया रामविनय सिंह, खिराडीह मुखिया राहुल सिंह, जोरवारपुर मुखिया चंद्रवंशी, सियादतपुर अगुवानी मुखिया स्मृति देवी, शेर मुखिया मिथलेश यादव, पैकांत मुखिया सिंकू कुमार जोगी मुखिया वार्ड सदस्य गौतम कुमार , आदि ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button