नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

जे टी न्यूज़, मुंगेर:
जिले के संग्रामपुर प्रखंड मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली ।

रैली थाना चौक से आरंभ कर बाजार के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए समारोह स्थल संग्रामपुर मोड पहुंचा। प्रदर्शन का नेतृत्व सिंटू कुमार यादव, अमन कुमार, संतोष दास कर रहे थे । कार्यकर्ता हाथों में लाल पता के एवं सुभाष बोस के तस्वीर लिए चल रहे थे,

गैर समझौता वादी धारा के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद, 23 जनवरी को राष्ट्रीय दिवस घोषित करो, 23 जनवरी अमर रहे के नारों से पूरा शहर गूंज मन हो गया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक मनोज यादव कर रहे थे।

सभा के आरंभ में सभा के आरंभ में सुभाष बोस की तस्वीर पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया । पुष्प अर्पित करने में संग्रामपुर नगर पंचायत मुख्य पार्षद नीलम देवी, सामाजिक नेत्री पूनम देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, दादरी जल पूर्व फॉक्स अध्यक्ष अशोक यादव, किसान नेता शंभू यादव, प्रमुख थे।

सभा के अध्यक्ष अपने वक्तव्य में नेताजी के जीवन संघर्ष पर चर्चा करते हुए कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक अविस्मरणीय नाम नेताजी सुभाष बोस आज भी जनमानस के बीच गहरी भावना और सम्मान पैदा करता है। मौके पर मौजूद समारोह के मुख्य अतिथि एस यू सी आई जिला सचिव सह ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन बिहार राज्य सचिव कृष्णदेव शाह अपने वक्त में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहां नेताजी गैर समझौता वादी धारा के महानायक थे, वह सिर्फ राजनीतिक आजादी नहीं चाहे उनका सपना वैसे आजाद भारत से था जहां न शोषक होगा और ना ही कोई शोषण होंगे, उन्होंने कहा सच्चे अर्थों में उनके सपने को साकार करने के लिए हमें इतिहास से सबक लेते हुए अपने देश के अविस्मरणीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी नायक नेताजी सुभाष की सच्ची विरासत अपनानी होगी, आज धर्म संप्रदाय जात-पात के तारों में देश की गरीब जनता को फसाने की जो लगातार कोशिश की जा रही है हमें उठकर उसका मुकाबला करना होगा तभी हम सही मायने में उनकी जयंती मनाते हुए उचित सम्मान दे पाएंगे।

समारोह को उषा कुमारी, चौधरी कुमार शर्मा, सिंटू कुमार यादव, अर्जुन पाल, सुधीर यादव, ए ए के के एम एस के जिला सचिव भारत मंडल सभा ने अपना विचार रखा।
इस मोके पर कई गन्य मान्य लोग उपस्थित थे

