नागरिकता वह बुनियादी चीज है जिससे तमाम नागरिक अधिकार मिलते हैं- फूलबाबु सिंह

सत्याग्रह आंदोलन का 44 वां दिन जारी…।

जेटी न्यूज़::- ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- नागरिकता वह बुनियादी चीज है जिससे तमाम नागरिकों को अधिकार मिलता है। नागरिकता सूची से बाहर कर दिए जाने पर न सिर्फ उस व्यक्ति का वोट का अधिकार खत्म हो जाएगा, बल्कि घर, जमीन, संपत्ति समेत अपना सब कुछ खो बैठेगा।

जब 3.5 करोड़ की आबादी वाले असम राज्य में 19 लाख से अधिक लोग सूची से बाहर कर दिए जा सकते हैं तो सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि पूरे देश में एनआरसी लागू होने पर करोड़ों- करोड़ लोगों का नागरिकता विहीन होना तय है।

इसलिए आइए, हम सभी मिलकर संविधान, देश और नागरिकता बचाने के संघर्ष को अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने तक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लें ऐसा फूलबाबु सिंह ने कहा। सिंह समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सत्याग्रह आंदोलन के 44 वें दिन संबोधित कर रहे थे।

फूलबाबु सिंह, परवेज आलम एवं अजय कुमार की 3 सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने मौके पर आहूत सभा की अध्यक्षता की। खुर्शीद खैर एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया।

शाद अहमद, मसिर आलम सिद्दिकी, मो० मेराज आलम, जितेन्द्र सिंह चंदेल, मो० जावेद, आफताब अंसारी, नासरीन अंजुम, मो० कमालुद्दीन,

नसीम अब्दुल्ला, मसूद जावेद, खालीद अनवर, पप्पू खान, सादिया, उजमा, आजम खान, इमाम रिजवी, मो० तमन्ने, असरार दानिश, अकबर अली समेत

अन्य गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए बिहार के नीतीश-मोदी सरकार से विधानसभा के आगामी सत्र में एनपीए के खिलाफ सदन से प्रस्ताव पारित करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button