किसान के साथ पशुपालक ने की मारपीट
किसान के साथ पशुपालक ने की मारपीट

जे टी न्यूज़, मुंगेर : जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया गांव में मवेशी को प्याज खेत में जाने से किसानों ने जब पशुपालक को कहने गया तो टेंगाड़ी से किया वार,टेंगाड़ी के वार को दाहिने हाथ से रोकना चाहा कि बीच हाथ में किसान को जा लगा और हाथ कट गया।जिससे किसान नरेश राम वही गीर पड़ा।और उससे भी नही हुआ तो पशुपालक निरंजन राम एवं उनके के परिजन लाठी डंडा लेकर घर चढ़कर मारपीट की।मारपीट में नरेश राम की पुत्रवधू ,पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल नरेश राम को भागलपुर रेफर कर दिया।नरेश राम ने थाना को आवेदन देकर न्योचित कानूनी कार्यवाही की जाने की मांग की है।थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन मिला है,प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
