बी.एड प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापकों के इंटर्नशिप का अंतिम दिन सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रशिक्षुओं ने किया उपहार देकर पुरस्कृत

बी.एड प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापकों के इंटर्नशिप का अंतिम दिन

सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रशिक्षुओं ने किया उपहार देकर पुरस्कृत

 

 

जे टी न्यूज, मधेपुरा:
पीएस कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापकों का इंटर्नशिप के अंतिम दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगजीवन मध्य विद्यालय में इंटर्नशिप किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीएस कॉलेज में बीएड के शिक्षक डॉ. राम सिंह और स्कूल की प्राचार्या डॉ. चंदा कुमारी (प्राचार्या) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. राम सिंह और डॉ चंदा कुमारी ने कहा कि शिक्षा का दीप जलाए रखने के लिए नियमित अध्ययन जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीएड के छात्र विभिन्न स्कूलों में बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने में सहयोग करेंगे। चंदा कुमारी ने कहा कि सभी छात्राध्यापक नियमित रूप से स्कूल में इंटर्नशिप में भाग लिया।

बीएड प्रशिक्षुओं मयंक मनु, गीतांजली कुमारी, साक्षी सिंह, रंभा, मनु, सुनील, अमन अंसारी, रंजन, अमर ज्योति, पूजा, निधि ने कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्त्री शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दों पर सीख दी। प्रतियोगिता में कक्षा 7 की साक्षी कुमारी ने कविता मैं स्त्री हूं मैं नारी हूं , रोशनी खातून (नृत्य), रिद्धि कुमारी, खुशबू कुमारी (ड्रामा), चांदनी, रीत, (नृत्य ),निशा, सिद्धि (ड्रामा) , अनिकेत कुमार गोलू कुमार और शुभम कुमार ने (लेजी डांस) प्रस्तुत किया|
सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रशिक्षुओं ने उपहार देकर पुरस्कृत किया।

Related Articles

Back to top button