हल्का कर्मचारी के द्वारा किया गया शिविर का आयोजन
हल्का कर्मचारी के द्वारा किया गया शिविर का आयोजन

जे टी न्यूज़, मुंगेर (रोहित कुमार): भूमि के क्रय विक्रय के आपसी झगड़े एवं धोखाधड़ी के मामले को समाप्त करने के लिए आज संग्रामपुर अंचल के हल्का कर्मचारी धर्मवीर कुमार ने कुआंगढ़ी पौड़ीया में शिविर का आयोजन किया, उन्होंने इस संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की l इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन परिवारों में पूर्वजों के नाम से अभी तक जमाबंदी संधारित है वह सभी अपने जमीन की जमाबंदी अपने नाम से कर लें l

इसके लिए वैसे परिवार के लोग आवेदन के साथ स्व हस्ताक्षरित वंशावली एवं बटवारा नामा शिविर में जमा करें तत्पश्चात इसका सत्यापन कर नियमानुसार आवेदन को निष्पादित कर जमाबंदी अध्धतिकरण कर दिया जाएगा l इस विशेष शिविर का आयोजन प्रत्येक मंगलवार बुधवार एवम गुरूवार को किया जाएगा l
