अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी की पोलिट ब्यूरो ने किया कड़ी निंदा

अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी की पोलिट ब्यूरो ने किया कड़ी निंदा

 

जे टी न्यूज, दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए,

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलिट ब्यूरो ने 22 मार्च को निम्नलिखित बयान जारी किया:
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का पोलिट ब्यूरो, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, श्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
साफ है कि मोदी सरकार के खराब प्रदर्शन, उसके अपने भ्रष्टाचार के भंडाफोड़ों और चुनावी बांडों के विवरण के उजागर होने से, जनता के बढ़ते मोहभंग के चलते, मोदी सरकार तथा भाजपा, बदहवास हैं। इसलिए, वे बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं।


यह इंडिया ब्लाक के दूसरे मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी है। ऐसे सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है जो आने वाले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे भारतीय संविधान तथा जनतंत्र की हिफाजत की जा सके। दूसरी ओर, जो लोग दलबदल कर जाते हैं और भाजपा में शामिल हो जाते हैं, उन्हें बचाया जाता है, पुरस्कृत किया जाता है और संरक्षण दिया जाता है।
सीपीआइ (एम) का पोलिट ब्यूरो, अपनी सभी इकाइयों का आह्वान करता है कि दिल्ली तथा देश भर में होने वाली संयुक्त विरोध कार्रवाइयों में शामिल हों।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button