हाइवा ट्रक से साइकिल सवार मछली व्यवसाय की कुचलने से हुई मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन
हाइवा ट्रक से साइकिल सवार मछली व्यवसाय की कुचलने से हुई मौत
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

जे टी न्यूज़, कटिहार : जिले के प्राणपुर ओवर ब्रिज के समीप लाभा की ओर से आ रही बालू मिट्टी से लदा हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार मछली व्यवसाय को कुचल दिया। मछली व्यवसाय की मौके पर मौत हो गई। मछली व्यवसाय की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के कोचियाही गांव के वार्ड संख्या 14 निवासी सेनारुल हक उर्फ कालू के रूप में की गई है। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जमकर उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना पर प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर इकबाल अहमद खां पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझकर मामले को शांत करवाया। पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध हाइवा ट्रक परिचालन पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से किया है।प्रखंड प्रमुख अमित साह ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुये कहा कि प्राणपुर की सड़क पर सैकड़ों ओवरलोड ट्रक सहित अन्य वाहनों की परिचालन हो रही है।खासकर अवैध खनन से संबंधित ट्रक सड़क पर काफी गति से चलती है।जिसपर रोक लगाने की जरुरत है।प्रमुख श्री साह ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की माँग किया है।


