बेकार पडा़ नाला का जीर्णोंद्धार करेंगे जिला पार्षद

नाला का जीर्णोंद्धार हो जाने से सोनौली की जनता को जल जमाव से मिलेगा निजात:नजाम राही

बेकार पडा़ नाला का जीर्णोंद्धार करेंगे जिला पार्षद

Miनाला का जीर्णोंद्धार हो जाने से सोनौली की जनता को जल जमाव से मिलेगा निजात:नजाम राही

जे टी न्यूज़, कटिहार(प्रवीण कुमार) : जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत सोनौली बाजार में 25 वर्ष पूर्व नाला का निर्माण किया गया था। सनौली बाजार में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तत्कालीन विधायक भोला राय ने 6 मई 1998 को सनौली बाजार में नल का निर्माण किया था। कुछ महिनों तक सनौली बाजार में जल जमाव की समस्या से निजात मिल गई थी, लेकिन नल का रखरखाव एवं नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण नाल धीरे-धीरे भर गया और पिछले दो दशक से यह समस्या बनी रही है। इन अवधि में इस नाला का जीर्णोंद्धार करने के लिए ना तो प्रशासन की नजर पड़ी, ना तो विधायक, सांसद,मंत्री का ध्यान गया। जिसके कारण सनौली बाजार में बने नाला बेकार साबित हो रहा था। इसी बीच कदवा प्रखंड के गांधीनगर, सनौली निवासी नजाम राही 2021 में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से निर्वाचित हुये। जिला परिषद सदस्य नजाम राही का ध्यान इस ओर गया। नजाम राही ने सनौली बाजार में निर्मित बेकार पड़े नल का जीर्णोंद्धार का मामला डीएम,डीडीसी,एसडीओ,बीडीओ,सीओ एवं जिला परिषद की बैठक में कई बार रखा। जिला परिषद अध्यक्ष के साथ कई बार बैठक कर इस मामले पर विस्तार रूप से चर्चा करते हुए की सनौली बाजार कि व्यापारी एवं लोगों की समस्या को देखते हुए तथा मंदिर जानेवाले लोगों को सड़क पर गंदे पानी से होकर गुजरने की परेशानी को देखते हुये बेकार पड़े नाला का जीर्णोद्धार करने पर विशेष बल दिया। जिला परिषद की बैठक में इन्होंने अपने क्षेत्र का विकास की सूची प्रस्ताव के रूप में दिया। जिसमें प्रमुख रूप से सनौली बाजार की नाला की समस्या को उठाते रहा। जिला परिषद सदस्य नजाम राही ने बताया कि जिला परिषद की बैठक में षष्टम वित्त आयोग योजना अंतर्गत कदवा प्रखंड के पहलागढ़ पंचायत कटिहार मोड़ से होते हुए टुकटुक के दुकान के आगे तक नाला का जीर्णोद्धार करने की स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही कार्य को अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।

जिलाप रिषद सदस्य नजाम राही ने बताया कि 9,99,800 रुपये की लागत से यह कार्य करने की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। 9 जून 2024 को विधिवत् नाला का जीर्णोद्धार के कार्य का शिलान्यास किया गया। 14 जून से नाला का जीर्णोंद्धार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जल्द ही नाला का जीर्णोंद्धार कार्य पूर्ण होने की बात कही है। जिला परिषद सदस्य नजाम राही ने कहा कि सोनौली बाजार में नाला का जीर्णोंद्धार कार्य पूर्ण हो जाने के बाद सनौली बाजार के व्यापारी एवं निवासियों को जल जमाव की समस्याओं से राहत मिल जाएगा। सोनौली बाजार के कई व्यवसायी एवं निवासी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पिछले 25 वर्षों से नाला का उपयोग नहीं हो रहा था। इस दिशा में कई बार विधायक, सांसद, मंत्री से के समक्ष रखी गई थी। लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। अंततः जिला परिषद सदस्य नजाम राही के द्वारा इस कार्य करने से हम लोगों में काफी खुशी है। कदवा क्षेत्र का बेटा ही ने कदवा की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं और इस दिशा में बढ़-चढ़कर कार्य करने में अहम भूमिका निभाया। जिसका परिणाम यह है कि बर्षों से चिरप्रतिक्षित यह कार्य को अमली जामा पहनाने में जिला परिषद सदस्य नजाम राही ने पहल की और अंजाम तक पहुंचाया। इसके लिए हम सभी व्यवसायी एवं ग्रामवासी उनके इस कार्य की सराहना करते हैं। नजाम राही का जन्म 1 जनवरी 1964 को गांधीनगर, सनौली निवासी अब्दुल वाहिद,जसीमून निशा के घर जन्म हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा बुबना मध्य विद्यालय सोनौली में हुई। इन्होंने ए एल उच्च विद्यालय सोनौली में मैट्रिक की पढ़ाई की पठन-पाठन करते हुए इन्होंने छात्र जीवन से ही समाज सेवा एवं छात्रों के हित में कार्य करना प्रारंभ कर दिया। नजाम राही 1990 में राजनिति में प्रवेश किया। कदवा विधानसभा से विधायक अब्दुल जलील के लिये कार्य किया।1990 से यह राजनीतिक गतिविधि में विशेष रुप से सक्रिय हो गए। 2006 में पुनः कदवा विधानसभा से अब्दुल जलील को विधायक बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही। और धीरे-धीरे यह बहुत चर्चित होने लगा। इन्होंने 2006 में पहला गढ़ पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़े थे। लेकिन अल्पमत से पराजित हो गए। इन्होंने 2009 में पैक्स अध्यक्ष के लिए पहलागढ़ चुनाव से लड़े और भारी मतों से विजई हुए। इन्होंने पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अपने क्षेत्र के किसानों के हित में दिन-रात कार्य करने लगे। इन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया और अपने क्षेत्र में किसानों की फसल को अधिक दामों में बेचने में भी अपना बहुमूल्य समय दिया। किसानों के लिए धन करें केंद्र खुलवाकर किसानों को लाभ दिलाने का कार्य किया। 2014 में महिला के लिए पैक्स अध्यक्ष का पद आरक्षित हो गया। इसलिए इन्होंने अपनी धर्मपत्नी रोशन आरा को पहलागढ़ पंचायत के कृषि प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड के सदस्य के लिए नाम जदी का पर्चा भराया। जिसमें उनकी पत्नी रोशन आरा भारी मतों से विजई हुई। उनकी पत्नी रोशन आरा ने 7 नवंबर 2014 को निर्वाचित हुई। निर्वाचित होने के बाद पति-पत्नी ने मिलकर पालागढ़ पंचायत के किसानों के हित में कार्य किया। 2011 में इन्होंने पहलागढ़ पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़े। लेकिन अल्पमत से पराजित हो गया।2016 में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से चुनाव लड़े। लेकिन अल्पमत 122 मत से पराजित हो गए। नजाम राही 2020 में कदवा विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी पार्टी से चुनाव लड़े। चुनाव में पराजित हो गए। इन्होंने अपनी समाज के प्रति सेवा भाव से लग रहे और दिन रात आम लोगों को की सेवा करते रहे। इन्होंने हर वर्ग, हर समाज के लोगों की सेवा निस्वार्थ भाव से करते रहे। परिणाम स्वरुप 2021 में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या-22 से नामजदी का परिचय दाखिल किया। इस चुनाव में इन्हें 8100 मत मिला। इन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से को 4200 मतों से पराजित करते हुए जिला परिषद सदस्य के लिए निर्वाचित हुये।उनके समर्थकों एवं ग्रामीणों के द्वारा इनका भव्य स्वागत किया। जिला परिषद सदस्य नजाम राही ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र संख्या-22 के अंतर्गत पहलागढ़,भोगांव, कुर्सेल, उनासोपंचगाछी, बनीजलालपुर, बलिया बेलोन, निस्ता पंचायत आता है। अपने क्षेत्र में शौचालय, पंचायत भवन, पंचायत भवन का चहारदिवारी, पंचायत भवन का प्रमुख गेट, उच्च विद्यालय की चाहारदीवारी, पीसीसी रोड,मिनी खेल का मैदान बनाया। जिला परिषद सदस्य नजाम राही ने कहा कि अपने कार्यकाल में अपने क्षेत्र में खेल का मैदान, यात्री सेड, शवदाह, जनाजा सेड, चार दिवारी, हवा महल, शौचालय, खेल मैदान की चाहार दिवारी, सरकारी मदरसा का चाहार दिवारी, छठ घाट एवं नाल का निर्माण करेंगे।

इसके लिए जिला परिषद में की बैठक में प्रस्ताव डाला गया है। जल्द ही जिला परिषद की बैठक में क्रमशः प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिला परिषद सदस्य नजाम राही ने कहा कि स्थानीय समस्या को लेकर हम काफी चिंतित रहते हैं। इसके लिए डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान कर लोगों से की समस्या को सुनते हैं और समाधान करने की दिशा में लग जाते हैं। कदवा विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायत का सघन दौरा कर पंचायत की समस्याओं से अवगत होकर उन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करूंगा। इसके लिए मुझे आंदोलन भी करना पड़ा, तो इसके लिए मैं पीछे नहीं रहूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता जनता एवं उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है।

Related Articles

Back to top button