उप मुखिया विजय ठाकुर ने दिया त्यागपत्र
उप मुखिया विजय ठाकुर ने दिया त्यागपत्र

जे टी न्यूज, खगड़िया : कबेला ग्राम पंचायत के उप मुखिया विजय ठाकुर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है इससे संबंधित पत्र वहां के मुखिया बालकृष्ण शर्मा उर्फ ललन शर्मा को सौंपा गया है दरअसल शुक्रवार को ही इनके विरुद्ध वहां के कुछ वार्ड सदस्यों ने आपसी सहमति से अविश्वास प्रस्ताव लाया था इसे लेकर मुखिया को एक पत्र सोपा गया जिसमें वर्तमान उप मुखिया के क्रियाकलाप से नाराज होकर यह कदम उठाया गया वर्तमान उपमुखिया के प्रति वार्ड सदस्यों में गहरा असंतोष भी देखा गया है मुखिया को पत्र सौंपते हुए एक बैठक बुलाने की मांग की गई जिसमें अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवश्यक चर्चा की जाए एवं जरूरत पड़ने पर मत विभाजन की प्रक्रिया अपनाई जाए पत्र में गोपाल कुमार रंजीत दास इंदु देवी रमेश कुमार ठाकुर सहित अन्य कई सदस्यों के हस्ताक्षर थे वही उपमुख्यमंत्री के द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद पंचायत में उपमुखिया का पद रिक्त हो गया है मुखिया ने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई है आगे की प्रक्रिया निर्वाचि पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपनाया जाएगा
