जर्जर सड़क:सड़क की जर्जर स्थिति से आवाजाही में परेशानी
जर्जर सड़क:सड़क की जर्जर स्थिति से आवाजाही में परेशानी

जे टी न्यूज, टेरागाछ : किशनगंज जिले के टेरागाछ प्रखंड को बहादुरगंज प्रखंड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत काफी जर्जर हैं। बीच सड़क पर जगह-जगह गड्ढा बन जाने के कारण सड़क पर वाहनों के आवागमन के साथ आम लोगों को राहगीरों के सामने कई महीनों से भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति यह है कि सड़क जर्जर होने के कारण आम जनों को पैदल चलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
पिचिंग सड़क जगह जगह टूट जाने के कारण मिट्टी उखड़ चुका हैं। जगह-जगह गड्ढा बन गया है जिससे कब कोई वाहन का दुर्घटना हो जाए की आशंका बनी रहती है। बरसात के मौसम में काफी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ता है। सड़क की बदहाली के कारण आए दिन लोगों के सामने समस्या उत्पन्न हो जाती है।