सांसद ने किया एसएमजे कॉलेज कर्मियों के धरना- कार्यक्रम को संबोधित
सांसद ने किया एसएमजे कॉलेज कर्मियों के धरना- कार्यक्रम को संबोधित

जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित एसएमजे डिग्री कॉलेज में सात सूत्री मांगों के समर्थन में जारी कर्मियों के अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम को सांसद रामप्रीत मंडल ने सोमवार को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित आला अधिकारियों से बातकर समस्या के समाधान की दिशा सकारात्मक पहल शीघ्र की जाएगी। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कॉलेज शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रो. गौरीशंकर कामत ने कर्मियों की मांग की जानकारी देते हुए सांसद श्री मंडल को मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम को महासचिव प्रो. भोला प्रसाद महतो ने भी संबोधित किया। धरनार्थी अपनी मांग पर अड़े हैं। कहना है कि जबतक कॉलेज शासी निकाय द्वारा सकारात्मक वार्ता नहीं होती है, तबतक धरना कार्यक्रम जारी रहेगा। लोगों ने काॅलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। सांसद के साथ जिला जदयू अध्यक्ष फूले भंडारी समेत अन्य लोग भी थे। प्राचार्य प्रो.रामप्रसाद सिंह ने बताया कि सांसद श्री मंडल ने उनसे बात करने की जरूरत महसूस नहीं की। उनका पक्ष जाने बिना ही चल दिए। मौके पर प्रो. राममूर्ति सिंह, प्रो.गौरीशंकर, प्रो.शंभूनाथ, डाॅ.रामदयाल यादव, प्रो.विश्वरंजन सिंह, प्रो.शंभूनाथ यादव, डाॅ. अशोक कुमार, प्रो.हरिनारायण यादव, प्रो. सुभाष कुमार सिंह, प्रो.रेखा कुमारी, प्रो. सारिका कुमारी,प्रो.लेश कुमार सिंह, प्रो. रविन्द्र कुमार सिंह, प्रो. कामानंद प्रसाद, प्रो. शीतल मंडल, प्रो.लुचाई सिंह प्रो. देवकांत झा, प्रो. राघवेन्द्र ठाकुर, प्रो. महेन्द्र सिंह, प्रो. रामचन्द्र सिंह, प्रो. शशिभूषण सिंह, गणपति सहनी,गया प्रसाद सिंह, शंभू महतो, काशी प्रसाद सिंह, समेत अन्य काॅलेज कर्मी उपस्थित थे।



