विशेष राज्य की मांग को ले कांग्रेसियों ने रखा धरना
विशेष राज्य की मांग को ले कांग्रेसियों ने रखा धरना

जे टी न्यूज, मधुबनी: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग के सवाल पर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष शकील अख्तर की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम रखा। प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट प्रो. कृष्ण कुमार झा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवल किशोर झा, कार्यकारी अध्यक्ष ध्यानी यादव,उग्रमोहन झा, वैद्यनाथ झा, हाजी मनीरुद्दीन आदि ने संबोधित किया।
मौके पर संजीव कुमार महतो,राजवीर पासवान,मो. मुन्ना, जैलाल सदाय, जागेश्वर यादव,धर्मेन्द्र कुमार, राजू झा, मो. मोइम, हाफिज राजीव,गणेश पूर्वे, राजा साह,सत्येन्द्र महतो, दानी कुमार,लालबाबू यादव, विजय कुमार सदाय,अमित दास, संतोष यादव, विजय यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

