बेतिया में शानदार रहा रातजगा कार्यक्रम

बेतिया में शानदार रहा रातजगा कार्यक्रम

जे टी न्यूज, बेतिया: जश्न ए आजादी की 78 वीं सालगिरह के अवसर पर सीटू,किसान सभा,खेतिहर मजदूर यूनियन,भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा बेतिया में बड़े ही धूमधाम से रातजगा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम मीना बाजार स्थित रिक्शा मजदूर सभा भवन सीटू कार्यालय से रात्रि 8:00 बजे 1 मार्च निकाला गया जो जश्न ए आजादी जिंदाबाद । देश की रक्षा, संविधान की रक्षा, जनतंत्र की रक्षा हम करेंगे आदि गर्म जोशी नारों के साथ 4 किलोमीटर का रास्ता तय कर बेतिया रेलवे स्टेशन के प्रांगण में पहुंचा ।जहां सभा में तब्दील हो गया। यह कार्यक्रम 12:00 बजे रात तक चला ।
सभा को बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव , बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकरिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव ,जिला मंत्री हरेंद्र प्रसाद ,सीटू के जिला मंत्री शंकर कुमार राव , सीटू राज्य कमेटी सदस्य नीरज बरनवाल, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रकाश वर्मा अधिवक्ता, डी वाई एफ आई के राज्य उपाध्यक्ष मो. हनीफ ,जिला अध्यक्ष मोहम्मद सहीम, जिला मंत्री संजीव कुमार राव ,मनोज कुशवाहा , बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के जिला सचिव मोहम्मद वहीद, अवध बिहारी प्रसाद ,ई रिक्शा चालक संघ के संयुक्त सचिव सुशील श्रीवास्तव आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया ।अंत में गर्म जोशी नारों के साथ सभा की अध्यक्षता कर रहे सीटू के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार नरूला ने अपने बातों को रखा

Related Articles

Back to top button