हक दो वादा निभाओ भाकपा माले का प्रखंड अंचल कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
हक दो वादा निभाओ भाकपा माले का प्रखंड अंचल कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): भाकपा माले द्वारा प्रखंड अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।धरना की अध्यक्षता कोचस करगहर एरिया कमीटी सचिव कामरेड चंद्रधन सिंह किया। उन्होंने कहा कि दो दिन का धरना हक दो वादा निभाओ सिर्फ दो नारों पर है लोगों को रहने व जीने का मौलिक अधिकार है। लेकिन डबल इंजन की सरकार हक देने की बजाए गरीबों को रहने जीने का भी अधिकार छीन रही है। सरकार राज्यों में बरसों से बसे गरीबों को उजाड़ने का काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा बिना बसाए गरीबों को उजाड़ना नहीं है। लेकिन उन्हें सरकार उजाड़ रही है। सरकार कहती है कि राज्य में 95 लाख गरीब है सरकार द्वारा घोषित प्रत्येक व्यक्ति को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। इन्हीं सवालों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी को पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया। मांग– सभी 95 लाख महा गरीब परिवार को एक मुस्त 200000 रू देना होगा। गरीब परिवारों को वार्षिक आय 70000 रुपए से नीचे प्रमाण पत्र बनाना होगा।
गरीबों पारिवारो को 5 डि.जमीन देना होगा। उन्हें पक्का मकान की गारंटी करना होगा। मनरेगा में सभी गरीब परिवारों को 200 दिन काम और दैनिक मजदूरी देनी होगी। सभी वृद्ध विधवा विकलांग को 3000 प्रतिमाह पेंशन देने की मांग किया। मौके पर परमानंद ताती लालमोहर राम श्री भगवान राम बबन सिंह राजू राम लव पासवान रंग बहादुर सिंह रामजी राम सुनील पासवान सोनमती देवी पुष्पा देवी शोभा देवी परमातो कुवंर के अलावे सैकड़ों भाजपा माले कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


