अंचल पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ समीक्षात्मक बैठक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा दिए आवश्यक निर्देश

अंचल पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ समीक्षात्मक बैठक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा दिए आवश्यक निर्देश

 

जे टी न्यूज़, सीतामढ़ी : समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में अपर समाहर्ता राजस्व संदीप कुमार की अध्यक्षता में सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारीयो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दाखिल खारिज का निष्पादन, अभियान बसेरा –2 के तहत वासविहीन परिवारों को बंदोबस्ती, आधार सीडिंग, किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित आवेदन पत्र, ई जमाबंदी, पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि की उपलब्धता एवं अन्य विषयों पर समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दाखिल खारिज लंबित रहने पर कर्मचारी स्तर पर शून्य करने का निर्देश दिया गया साथ ही अत्यधिक मामले पाए जाने पर कर्मचारियों का वेतन बंद करने का निदेश दिया गया। आधार सीडिंग में अविलंब शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया गया। अभियान बसेरा 2 के तहत सर्वेक्षित परिवारों को भूमि उपलब्ध कराते हुए पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतामढ़ी सदर श्री अमित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता पुपरी डा० अनंत कुमार एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता बिरजू दास उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button