विष्णुदेव सिंह यादव को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

विष्णुदेव सिंह यादव को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

जे टी न्यूज, मधुबनी:
राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव को राजद संसदीय दल के मुख्य सचेतक सह राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद के जिला प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर समाजवादी नेताओं ने हर्ष प्रकट करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं सांसद डॉ फैयाज अहमद के प्रति आभार प्रकट किया हैं। यह जानकारी राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता डॉ विजय चंद्र घोष ने विज्ञप्ति जारी कर दी हैं। जिला प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी आलाकमान की सहमति एवं राजद सांसद डॉ फैयाज अहमद द्वारा पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक , जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सहित जिला व प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से विष्णुदेव सिंह यादव को प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने की सूचना दिया हैं। साथ ही सम्बन्धित सभी बैठकों में सांसद प्रतिनिधि के रूप में शामिल किए जाने के इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा हैं। जिला प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व में भी सांसद प्रतिनिधि के रूप में विष्णुदेव सिंह यादव ने रेल परिचालन एवं क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं पर विभिन्न विभागों को ध्यानाकृष्ठ कराते रहें हैं। अब ओर भी मजबूती से जन सरोकार के मुद्दों को राज्यसभा एवं जिला स्तर पर उठाने की रणनीति तैयार की जा रही हैं।

पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, विधायक समीर महासेठ, भरत मंडल, पूर्व विधायक सीताराम यादव, उमाकांत यादव, रामौतार पासवान, प्रदेश महासचिव रामबहादुर यादव व आसिफ़ अहमद, राजकुमार यादव, राम कुमार यादव, हरिमोहन मंडल, वरीय अधिवक्ता संजय मिश्रा, जिप सदस्य वीणा देवी, झंझारपुर युवा जिलाध्यक्ष रविरंजन रवि, एवं महिला जिलाध्यक्ष बबिता कुमारी, प्रभारी चंद्रावती पासवान, कमरूल होदा तमन्ना, मो महताब, मंजू यादव ने जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव को बधाई दिया हैं।

Related Articles

Back to top button