अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अररिया का शिष्ट मंडल ने कुलपति को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अररिया का शिष्ट मंडल ने कुलपति को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

जे टी न्यूज, अररिया:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में तथा छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था. जिसमें अररिया ,किशनगंज, कटिहार तथा पूर्णिया जिले के सैंकड़ों परिषद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।उक्त बातें परिषद के जिला संयोजक अजीत रंजन ने कहा. अजीत रंजन ने कहा कि चारों जिले के जिला संयोजक द्वारा अपने-अपने जिले के महाविद्यालयों के समस्याओं से माननीय कुलपति महोदय को अवगत कराया. इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह भी मौजूद थे.

कुलपति महोदय ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उसके समाधान का भरोसा दिलाया . कुलपति महोदय ने कहा कि मेरे अधिकार क्षेत्र में आपकी जो भी मांगे होगी उसे तत्काल समाधान करूंगा. आपकी जो मांगे सरकार के माध्यम से समाधान होगा,उसे मैं समाधान के लिए सरकार को लिखूंगा .अंत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक शिष्ट मंडल माननीय कुलपति महोदय को अपने 17 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.
*अभाविप अररिया की तरफ से मुख्य मांगे निम्न थी*
1. स्नातक प्रथम खंड के नामांकन में व्यापक गड़बड़ी हुई है . इसके लिए एक जांच कमेटी का गठन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.
2. पेंडिंग परीक्षा परिणाम अतिशीघ्र जारी किया जाय.
3. अररिया महाविद्यालय में वाणिज्य में पीजी की पढ़ाई की अति शीघ्र व्यवस्था कराई जाए.
4. छात्र-छात्राओं की जो भी समस्याएं हैं उसे संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से ही हल कराया जाए जिससे छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़े.
5. अररिया महाविद्यालय के स्टेडियम में जो भी कमी है उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए.


6. महाविद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए.
7. छात्राओं के लिए एक व्यवस्थित कॉमन रूम की व्यवस्था कराई जाए.
8. फारबिसगंज महाविद्यालय में एम.एड की भी पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाए.

Related Articles

Back to top button