प्रशासन के द्वारा किया गया सहयोग उपेक्षा पूर्ण रहा

प्रशासन के द्वारा किया गया सहयोग उपेक्षा पूर्ण रहा


जे टी न्यूज, खगड़िया : प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी में बाढ़ पीड़ितों के लिए अब तक प्रशासन के द्वारा किया गया सहयोग उपेक्षा पूर्ण रहा है । मैं उपरोक्त तीनों पंचायतों में घूम-घूम कर लोगों की परेशानियां को नजदीक से महसूस किया । लगभग सभी घरों में एक फीट से 5 फीट तक बाढ़ का पानी प्रवेश किया हुआ है । लोग अपने गांवो से पलायन कर रहे हैं । छोटे बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इन क्षेत्रों से शत प्रतिशत जानवरों को किसान बहुत कठिनाई से बाहर निकाल कर खुले आसमान के नीचे जहां-तहां शरण लिए हुए हैं । जिस कारण जानवरों के साथ-साथ किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
मैं सरकार और जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि इन तीन पंचायतों सहित पूरे जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को आपदा घोषित करते हुए बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवार को सूखा राशन, प्रत्येक परिवार को प्लास्टिक, जिनके पास जानवर है उसके लिए चारा और सरकार के द्वारा क्षतिपूर्ति के रूप में मिलने वाली राशि का भुगतान जिला प्रशासन जल्द से जल्द करवाए ।

क्योंकि सूखा राशन, कम्युनिटी किचन और प्लास्टिक वितरण के नाम पर अभी तक सिर्फ खाना पूर्ति की गई है । रहीमपुर दक्षिणी के शत प्रतिशत लोग बाढ़ से प्रभावित हैं । वहीं रहीमपुर मध्य और उत्तरी के 90% लोग बाढ़ का दंश झेल रहे हैं । इसीलिए सरकार और प्रशासन के द्वारा जिले के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को तुरंत आपदा घोषित करते हुए उपरोक्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए

Related Articles

Back to top button