शिवन पैक्स अध्यक्ष की चौथी पारी पैक्स के साथ अन्य कार्यों में करते हैं मदद : विमल उपाध्याय

शिवन पैक्स अध्यक्ष की चौथी पारी पैक्स के साथ अन्य कार्यों में करते हैं मदद : विमल उपाध्याय

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): रोहतास जिला प्रखंड करगहर पंचायत शिवन से विमल उपाध्याय पैक्स चुनाव मैदान में चौथी बार ताल ठोके हैं। उन्होंने बताया कि मैं अपने पंचायत में किसानों को खाद देता हूं। सरकार के दामों पर धान की खरीदारी कर ससमय किसानों का भुगतान भी करता हूं। पंचायत वासियों को देखरेख करता हूं। पैक्स के अलावे यदि किसी को कोई परेशानी आ जाए जैसे विवाह या फिर कोई भी अन्य कार्य हो बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। विमल उपाध्याय अपने पंचायत के लिए वरदान साबित हो चुके हैं। तभी तो पंचायत की जनता उनके प्रति समर्पित है । ये पहला नहीं दूसरा नहीं तीसरा नहीं चौथी बार हैट्रिक लगाने के मूड में कमर कस कर तैयार हैं। ये कहते हैं कर्म,व्यक्तित्व,गुण, आचार विचार,व्यवहार व्यक्ति का सही है
तो निश्चित रूप से जनता का आशीर्वाद मिलेगा और मुझे मिलता भी है। पंचायत की जनता के प्रति सुख दु:ख में भागीदारी लेता हूं। निश्चित रूप से मुझे जनता आशीर्वाद देगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पैक्स के माध्यम से जितने भी किसानों का नाम जोड़ना होगा बेशक मैं नाम जोड़ूंगा। ऐसे मेरे पंचायत में नाम जोड़ने की शिकायत किसी व्यक्ति की नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं। खेतीहर किसान का नाम पैक्स मे जोड़ने किसानों का सरकारी मूल्य पर धान अधिप्राप्ति व किसानों का सभी कार्य को देखते हुए अपने कार्यों का निर्वाहन करूंगा।

Related Articles

Back to top button