मानव सेवा का बोध से ही निखरेगा समाज का स्वरुप: जेल अधीक्षक।
मानव सेवा का बोध से ही निखरेगा समाज का स्वरुप: जेल अधीक्षक।

जेटीन्यूज़
बाँका: मंडल कारा बांका में बिहार कारा दिवस मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक एवं कई प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बंदियों को जागरुकता का संदेश दिया। कहा कि मानव सेवा का बोध से ही समाज में निखार आयेगा। इसीलिए सदा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। वहीं इस दौरान महिला बंदियों के बीच म्यूजिकल चेयर, लेमन स्पून रेस और पुरुष बंदियों के बीच रस्साखींच, कबड्डी एवं वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद जेल प्रांगण के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी वृहत रुप से आयोजन किया गया, जिसमें कारा बंदियों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य व गायन में भाग लिया। इस दौरान भक्ति व देश भक्ति का गायन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल प्रतिभागी को जेल प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इस प्रतियोगिता में फर्स्ट आये प्रतिभागी:-
म्यूजिकल चेयर- चांदनी देवी
स्पून लेमन रेस – गुंजन देवी
वाॅलीबाॅल- ए टीम रुपेश
कबड्डी- ए टीम बबलू मंडल
रस्साखींच- गोल्डन यादव
बेस्ट अवार्ड- सोनम सिंह

