अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यसमिति घोषित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश कार्यसमिति घोषि

जे टी न्यूज, पटना :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने रविवार की संध्या में श्रीमती माया श्रीवास्तव के आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है l प्रदेश कार्यसमिति में अभी 105 लोगों को जगह दी गयी है जिसमें रविन्द्र कुमार रतन को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर दिनेशप्रसाद सिन्हा, अमिताभ अमित वर्मा, अवधेश प्रसाद सिन्हा, अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय कृष्ण बिहारी, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती मीणा श्रीवास्तव सहित पेंतीस उपाध्यक्ष, श्रीमती माया श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री, अजय कुमार सिन्हा “मंटू ” को प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्री मुकुल को प्रदेश अंकेक्षक, इक्यावन प्रदेश सचिव बनाए गए हैं l राजीव रंजन सिन्हा ने श्रीमती ऋचा वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष महिला संभाग, अक्षत प्रिय को प्रदेश अध्यक्ष युवा संभाग, भीष्म नारायण को प्रदेश अध्यक्ष उद्योग प्रकोष्ठ, नीतीश कुमार सिन्हा को प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, यू. एस. पी. वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ, श्रीमती अनिता सिन्हा को प्रदेश अध्यक्ष एक्यूप्रेसर विधा, डॉक्टर अनुज कुमार को प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, डॉक्टर उमाकांत प्रसाद सिन्हा को प्रदेश अध्यक्ष होमियोपैथीक चिकित्सा, वैध अखौरी प्रमोद प्रकाश को आर्युवैदिक चिकित्सा, निशान्त कुमार सिन्हा को प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, प्रेम कुमार सिन्हा को शिक्षा प्रकोष्ठ, सी. एन. प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष आई. टी सेल, रंजीत प्रसाद सिन्हा को मिडिया प्रकोष्ठ एवं विश्वरूपम Shash को प्रदेश अध्यक्ष योग प्रशिक्षण की जिम्मेवारी दी है lप्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करते हुए कहा की प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग को प्रदेश की टीम में प्रतिनिधित्व दी गयी है और कायस्थ महासभा के सक्षम सदस्यों को प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है l राजीव रंजन सिन्हा ने विश्वास व्यक्त हुए कहा की प्रदेश पदाधिकारीयों के सक्रिय योगदान से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पहले से और सशक्त एवं संगठित होकर कायस्थ समाज के कल्याण और उनके उज्जवल भभिष्य हेतु कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button