जयनगर में 23 को मेडिकल शिविर व ब्लड बैंक कैम्प का आयोजन
जयनगर में 23 को मेडिकल शिविर व ब्लड बैंक कैम्प का आयोजन

जे टी न्यूज़/जयनगर
रोटी बैंक जयनगर एवं महिला विकास मंच के संयुक्त तत्वाधान में मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मेडिसिन विभाग, हड्डी नस विभाग ,मूत्र रोग विभाग, चर्म रोग विभाग, आंख रोग विभाग के डॉक्टर आ रहे है। साथ ही आंख विभाग के डॉक्टर के द्वारा आंख जांच के बाद आयुष्मान कार्ड धारी का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। जिन व्यक्तियों को इस मेडिकल कैंप का लाभ लेना हो वह समय पर 23 दिसंबर दिन सोमवार को दिन के 10:00 बजे मारवाड़ी विवाह भवन में पहुंच जाएंगे। सदर हॉस्पिटल मधुबनी के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है आप सभी से निवेदन है अधिक से अधिक रक्तदान पर पुण्य के भागी बने।


