युवा और किसानआत्मनिर्भर होंगे तो बदलेगा बिहार का माहौल और बनेगा स्वावलंबी बिहार : निशिकान्त
युवा और किसानआत्मनिर्भर होंगे तो बदलेगा बिहार का माहौल और बनेगा स्वावलंबी बिहार : निशिकान्त

जेटी न्यूज/गीता कुमार यादव की रिपोर्ट
खगड़िया। मंगलवार को स्थानीय कोशी काॅलेज मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद संवाद सभा को यूथ आईकाॅन निशिकांत सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरा प्रथम उद्देश्य अपनी जन्म धरती अपने बिहार के प्रतिभावान युवाओं व श्रमशील किसानों, अपने भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाना है, तभी हमारा प्रदेश आत्म निर्भर राज्य बन सकेगा। सैकडो बाईक सवार उत्साहित युवाओं से सजे भव्य रोड शो के बाद मंच पर पधारे श्री सिन्हा का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। श्री सिन्हां एवं गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और स्वागत संबोधन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने बिहार की बदहाली केलिए अब तक की सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज तक जितनी भी सरकारें बनी सभी ने अपने राजनीतिक हितों को साधने पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया। जिस कारण बिहार की मूल संपत्ति युवा और किसानो को सिर्फ छला जाता रहा है। उनकी जरूरतों एवं उनके हितों की किसी को फिक्र नहीं। यह सबसे बडा कारण है कि ज्ञान, विज्ञान, कला, और अनुसंधान में कभी दुनिया का मार्ग प्रशस्त करने वाली धरती हमारा बिहार आज सिर्फ श्रम और प्रतिभा का आपूर्ति कर्ता राज्य बन कर रह गया है। श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार में प्रतिभावान और श्रमशील लोगों की कमी नहीं है, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब सहित अनेक राज्यों की अर्थव्यवस्था में हम बिहारी भाईयों की अहम भूमिका है। मगर बिहार में उद्योग-धंधों का अभाव है। निवेशक बिहार आना नहीं चाहते, यहां जो कारखाने थे वे या तो बंद पड चुके हैं या फिर बदहाली से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेशक नहीं आ रहे इसका एक मात्र कारण है किसी भी शुरूआत से पहले ही बंदरबांट करने और रंगदारी वसूलने वाले लोगों की सक्रियता बढ जाती है। जब हमारे राज्य का युवा आत्मनिर्भर और स्वावलंबी होगा तो बिहार के विकास में बाधा इन अवांछित तत्वों की सक्रियता पर अंकुश लगाना आसान होगा।

तब निवेशकों को बिहार आने का न्योता देना आसान होगा और जो बिहार केवल श्रम और प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता राज्य बन कर रह गया है वह बिहार स्वतः विकास की नई इबारत लिखने लगेगा। बिहार में युवाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना मेरा पहला लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि विगत वे 5-7 सालों से जरूरत मंद एवं प्रतिभावान युवओं को तराश कर आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चला रहे हैं। अब यही काम बिहार में करने जा रहे हैं। मेरी कोशिश है कि आने लाले दिनो में हर प्रतिभा को तराश कर उंचाई तक पहुंचया जाय, हर हाथ में रोजगार, हर बच्चे को शिक्षा, और हर परिवार को सम्मान दिला कर आत्मनिर्भर बिहार बनाया जाए। आगे श्री सिन्हा ने कहा कि जिसकी जितनी आबादी उसको उतनी हिस्सेदारी हर क्षेत्र में मिलनी चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा। मौके पर जनसंपर्क पदाधिकारी रेणुका सिंह सहित सैकडो गणमान्य लोग और हजारो स्थानीय लोग मौजूद थे।


