विक्टर्स और भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने किया नव वर्ष का आगाज

विक्टर्स और भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने किया नव वर्ष का आगाज

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) नव वर्ष के शुभ अवसर पर स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस में नव वर्ष के आगमन के पूर्व संध्या एक सांस्कृतिक कार्यक्रम शंखनाद का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा, विक्टर्स कैरियर फाउंडेशन इंस्टीट्यूट के निदेशक रितेश भट्ट और महिला संरक्षण प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शहर के तमाम बुद्धिजीवियों और लोगों ने बच्चों के इस अनूठे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और उत्साह वर्धन किया।

 

कड़ाके की ठंड में बच्चों ने अपनी कुशल नृत्य और कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नई दिल्ली की जिला इकाई रोहतास के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा और विक्टर्स कैरियर फाउंडेशन इंस्टीट्यूट के निदेशक रितेश भट्ट और महिला संरक्षण प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य है और उत्कृष्ट शिक्षा पाना उनका अधिकार है जो एक हद तक इस शहर में विक्टर्स दे रहा है। वहीं संस्थान के निदेशक रितेश भट्ट ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारी विशिष्ट शिक्षकों की एक टीम है जो शहर के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सक्षम है। आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और ब्यूरोक्रेट बने इसी दिशा में हमलोग कम पैसों में अच्छी पढ़ाई मुहैया करा रहे है। वहीं भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की महिला संरक्षण की जिला प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा ने कहा कि आज वो समय आ गया है कि बच्चियां के लिए भी बेहतर शिक्षा मुहैय्या हो और इस दिशा में विक्टर्स का प्रयास सकारात्मक है। इस कार्यक्रम में मानवाधिकार के सदस्यों, पदाधिकारियों के अलावा शहर के तमाम बुद्धिजीवियों और सैकड़ों बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

 

जिसमें मुख्य रूप से प्रोफेसर डॉक्टर विनोद सिंह उज्जैन प्राचार्य ए बी आर महाविधालय, अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी, पत्रकार अख्तर इमाम अंजुम, अर्जुन कुमार पत्रकार सह शिक्षक, डॉक्टर मनोज कुमार, प्रोफेसर राकेश बघेल, डॉक्टर उमेश कुमार, भानु प्रताप सिंह विधि सचिव, अधिवक्ता ज्योति कुमार, वसीम अकरम, निश्चित राज, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रदुम्न राव, हिमांशु राज, वरुण कुमार, कमलेश कौशल, सन्नी राज, विक्की कुमार प्रियांशु पवन, अनुपम कुमार, ज़ीशान अली, अमित कुमार आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Back to top button