जिला जनता दरबार में सुनी गई 54 फरियादियों की फरियाद
जिला जनता दरबार में सुनी गई 54 फरियादियों की फरियाद

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास सासाराम मे जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा 3/1/2025 को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सुदर्शन सिंह पिता स्वर्गीय ठगा सिंह ग्राम सलेमपुर पोस्ट धारूपुर थाना विक्रमगंज जिला रोहतास द्वारा भरण पोषण नहीं देने के संबंध में प्राप्त आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज को भेजा गया। राजवंश राम पिता राजगृही राम ग्राम पोस्ट सदोखर थाना चेनारी जिला रोहतास के द्वारा लाल कार्ड से प्राप्त भूमि पर जोत कोड नहीं किए जाने के संबंध में प्राप्त आवेदन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया।
गीतांजलि कुमारी पदस्थापन के तुलसी पांडेय पत्नी स्वर्गीय शिव कुमारी पांडेय ग्राम थाना करगहर जिला रोहतास के मृत्यु पश्चात उपादन अवकाश ग्रुप बीमा आदि के संबंध में अंचलाधिकारी सासाराम को भेजा गया। जगन्नाथ सिंह ग्राम खैरी प्रखंड कोचस के अतिक्रमण हटाए जाने मीरा देवी पति स्वर्गीय कन्हैया सिंह थाना संझौली द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने राम सेवक सिंह के द्वारा खतियानी जमीन को हड़पने आदि के संबंध में आवेदन गया। इसमें भूमि सुधार डेहरी को जांच कर समुचित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। साथ ही सभी मामले को संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।



