लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जानवी मुखर्जी सदैव याद किए जाते रहेंगे – विधायक

लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जानवी मुखर्जी सदैव याद किए जाते रहेंगे – विधायक


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : कल देर शाम दुर्गा बाड़ी (कृष्णा टॉकीज) में समस्तीपुर के प्रमुख चिकित्सक डा.सुप्रियों मुखर्जी की माता और महिला काँलेज की संगीत की पूर्व विभागाध्यक्ष व प्रसिद्ध सितारवादक जानवी मुखर्जी के द्वादशा के अवसर पर श्रद्वांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि एक शिक्षाविद, चर्चित संगीतज्ञ, प्रसिद्ध सितारवादक तथा लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में जानवी मुखर्जी जी सदैव याद किए जाते रहेंगे l मौके पर विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, विधान पार्षद डाo तरुण कुमार, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, डाo डी.पी.तिवारी, डाo हेमंत कुमार, डाo पुष्पा रानी, जनता दल यू के वरीय नेता प्रोफेसर शाहिद अहमद,

भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, जनता दल यू नेता संजीत कुशवाहा, भाजपा नेता प्रदीप साह शिवे, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, माकपा नेता मनोज कुमार सुनील, सत्यनारायण सिंह, रघुनाथ राय, ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, पूर्व मुखिया चंदन कुमार, समाजसेवी हरिश्चन्द्र राय, रामकुमार राय सहित दर्जनों चिकित्सक,पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे l

Related Articles

Back to top button