गरीबों का सेवा ही सबसे बड़ा धर्म – शीला देवी
जे टी न्यूज़ बिस्फी (मधुबनी )
गरीबों का सेवा ही सबसे बड़ा धर्म – शीला देवी
जे टी न्यूज़ बिस्फी (मधुबनी ) 
आज दिनांक 13-1-25 को बिस्फी प्रखंड के गांव औसी में स्वयं सेवी संस्था आसरा के द्वारा बुजुर्ग, वरिष्ठ नागरिकों एवं विकलांग लोगों का शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, बिस्फी प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं वर्तमान पंचायत समिति सदस्य शीला देवी ने वरिष्ठ नागरिक एवं विकलांग आसरा संस्था का फीता काटकर उद्घाटन किया और अपने हाथों से वरिष्ठ नागरिक और विकलांग लोगों को व्हिल चेयर,बेंत, घुटने का बेल्ट, क़मर का बेल्ट,कान से सुनने का मशीन कुल 130 गरीब बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिक एवं विकलांग लोगों के बीच पूर्व प्रमुख शीला देवी ने वितरण किया गया।
पूर्व प्रमुख शीला देवी ने कहा कि गरीबों का सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है, उन्होंने आसरा के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और विस्तार से लोगो को सभी उपक्रम दिया जाए और बहुत बहुत धन्यवाद दिया। आसरा के यमुना नंद चौधरी ने सभी को आश्वासन दिया कि हम एक एक वरिष्ठ नागरिक एवं सभी विकलांग लोगों को सभी सामग्री और उपलब्ध कराने का अश्वासन दिया और वहां के सभी लोगों को सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता और सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव, बाबूलाल महतो, हरिप्रसाद शाह,कमर जावेद बाबू , पूर्व मुखिया भरत पंडित,फकीरा शाह,लाल बाबू शाह, हलखोरी महतो,सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
निवेदक
शीला देवी
बिस्फी पूर्व प्रमुख
मधुबनी।
