प्रदेशउपाध्यक्ष के निजी आवास पर मिलन समारोह

प्रदेशउपाध्यक्ष के निजी आवास पर मिलन समारोह*

जे टी न्यूज, ताजपुर / समस्तीपुर : लोक जनशक्ति पाट्री (रामविलास) के प्रदेशउपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के मोरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनवीरा स्थित उनके निजी आवास पर नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बीते 15 जनवरी को कार्यकर्ता मिलन समारो का आयोजन किया गया। आयोजित मिलन समारोह में हजारों की संख्या में मोरवा विधान सभा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान आगत अतिथियों ने दही-चुरा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त लिया। मौके पर प्रदेशउपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि एकजुटता व सामजिक सद्भाव बढाने के लिए समय-समय पर यह मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। साथ हीं कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button