मासूम बेटी के जन्म दिन की खुशी मातम में बदली- आवारा कुत्तों की बनी शिकार।

मासूम बेटी के जन्म दिन की खुशी मातम में बदली- आवारा कुत्तों की बनी शिकार।

जे टी न्यूज, विभूतिपुर।(विनय कुमार राय):
विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपरा के वार्ड 13 निवासी मनोज कुमार यादव की लाडली बेटी रेशमी कुमारी उम्र महज 9 साल का जन्म दिन ठीक मकर सक्रांति के दिन मनाए जाने की तैयारी थी, किंतु विधाता की लीला ने उस बच्ची की इहलीला ही समाप्त कर दी। जैसा कि मृतक रेशमी की दहाड़ मारती, रोती बिलखती माता सावित्री देवी ने कहा कि शाम करीब 4 बजे कटी पतंग को कुछ और बच्चो के साथ पकड़ने खेत की और दौड़ती चली गई, वहां दर्जनों आवारा कुत्तों की भीड़ ने आक्रमण कर दिया, सभी बच्चे जान बचाकर भागा किंतु बदकिस्मती से वह हिंसक कुत्तो से खुद को बचा ना सकी , बुरी तरह से घायल हो अचेतावस्था में चली गई। हल्ला होने पर जब तक आस पड़ोस के लोग पहुंचे, काफी देर हो चुकी थी। फिर भी विभूतिपुर पीएचसी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड दी। मृतका सरकारी स्कूल की 3 रा वर्ग की छात्रा थी। दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
स्थानीय प्रशासन को इस तरह की घटना के शिकार हुए लोगो का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और आवारा कुत्तों को पकड़कर पशु उद्यान में भेजना चाहिए।
अब देखना है कि इस अबोध बच्ची के गरीब मां बाप को मुवाबज़ा मिलेगा या नहीं, प्रशासन या स्थानीय जनप्रतिनिधि क्या कर पाते हैं।

Related Articles

Back to top button