चोरी का तीन बाइक कबाड़ी दुकान से बरामद दुकानदार गिरफ्तार

चोरी का तीन बाइक कबाड़ी दुकान से बरामद दुकानदार गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, जयनगर :
पुलिस ने थानाध्यक्ष अमित कुमार के दिशानिर्देश पर गुप्त सूचना पर कबाड़ी के दुकान पर छापेमारी किया। जहां से तीन चोरी का बाइक तथा एक बाइक का चेसिस बरामद किया है। तथा कबाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि कबाड़ी के दुकानदार द्वारा चोरी का बाइक को काटकर बेचता है। सुचना पर विशेष दल गठन कर गठन कर बेला स्थित मो. सफाकत के कबाड़ी दुकान पर छापेमारी किया गया।

जहां से तीन चोरी का बाइक तथा एक बाइक का कटा हुआ चेसिस बरामद किया गया। साथ ही कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार ने बताया कि पुलिस निरंतर कबाड़ी दुकान पर छापेमारी किया.जा रहा है। ताकि चोरी बाइक का बरामद हो सके।.पुलिस के कारवाई के बाद कबाड़ियों में हड़कंप है।

Related Articles

Back to top button