बिस्फी बीडीओ वसंत कुमार सिंह ने धान अधिप्राप्ति के गोदामों का किया औचक जांच
बिस्फी बीडीओ वसंत कुमार सिंह ने धान अधिप्राप्ति के गोदामों का किया औचक जांच

जे टी न्यूज, मधुबनी(विष्णुदेव सिंह यादव):
जिले के किसानों से धान अधिप्राप्ति पूरी सहजता एवं पारदर्शिता के साथ करने एवं पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य का जायजा लेने को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में 45 वरीय अधिकारियों ने जिले के 115 पैक्सों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने अधिप्राप्ति में संलग्न किसानों की संख्या, गोदाम में भंडारित धान की मात्रा,राइस मिल को भेजे जाने वाले धान की मात्रा, आपूरित सीएमआर की मात्रा,भंडारण की व्यवस्था ,नमी मापक यंत्र ,माप-तौल यंत्र, बैनर, बायोमेट्रिक मशीन,क्रय सह भुगतान पंजी, स्टॉक पंजी आदि पंजीयों का निरीक्षण किया । निर्देश दिया कि सभी पैक्स अनिवार्य रूप से दृष्टिगोचर स्थान पर बड़ा बैनर लगाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी पंजियो का संधारण करेंगे । उन्होंने कहा कि सभी पैक्स नमी मापक यंत्र एवं वज़न मशीन आदि को आदि को दुरुस्त रखेगे। सभी पैक्स जीपीएस युक्त वाहन का ही प्रयोग करेंगे।किसानों का धान पूरी पारदर्शिता के साथ क्रय किया जाए और ससमय उसका भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएl
