सांसद प्रतिनिधि मनोनयन से हर्ष
सांसद प्रतिनिधि मनोनयन से हर्ष

जे टी न्यूज, मधुबनी।मधुबनी के बेनीपट्टी विधानसभा अंतर्गत जनता दल यू0 के वरिष्ठ एवं सामाजिक कार्यकर्ता गांगुली निवासी प्रेम शंकर राय एवं राजनगर विधानसभा अंतर्गत सिमरी गांव के समता मूलक साथी अविनाश कुमार सिंह “गॉड” को झंझारपुर के लोकप्रिय सांसद आर पी मंडल द्वारा जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति (दिशा) का सदस्य मनोनीत किया गया है जो पूरे जिला के लिए गौरवपूर्ण और हर्ष का विषय है।इसके लिए नेता द्वय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं झंझारपुर के लोकप्रिय सांसद आर पी मंडल को साधुवाद दिया है। ज्ञात हो की नेता द्वय पार्टी के स्थापना काल से ही पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ दल को सीचने में अपनी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। आशा के साथ पूर्ण विश्वास है कि इनके मनोनयन से विकसित बिहार की तरह विकसित मधुबनी के संरचना में काफी सहयोग एवं बल मिलने की अपेक्षा है।
इनके मनोनयन पर प्रमंडलीय प्रभारी भूमि पाल राय, जिला अध्यक्ष फूले भंडारी, संगीता ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार साह, केदारनाथ भंडारी, गुलाब साह, शशि भूषण सिंह, डॉ संजीव कुमार झा,भरत चौधरी, अनिल कुमार झा, राजा चौधरी, शंभू शाह, दिगंबर मिश्रा, विक्रमशिला देवी, सीमा मंडल, फूलदेव यादव, मंजू राय,उदयकांत चौधरी, सनी सिंह, प्रभात रंजन, टिंकू कसेरा, पप्पू पटेल, अशोक चौरसिया, विनोद मंडल, अशोक कामत, जयवंत कुमार राम आदि सैकड़ो साथियों ने बधाई एवं शुभकामना दी है।

