अवैध हथियार लहराते हुए वायरल विडियो के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार

 

अवैध हथियार लहराते हुए वायरल विडियो के मामले में 05 अभियुक्त गिरफ्तार

जे टी न्यूज, मधुबनी। दिनांक 27.01.2025 को फुलपरास थानांतर्गत सूचना मिली कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार लहराते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खोपा कॉलेज के मैदान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगभग 20 मोटरसाईकिल से 40-45 की संख्या में युवक हाथ में तिरंगा लिए हुए गाना-बजाना कर रहे साथ ही दो युवक के हाथ में अवैध हथियार लहराते हुए एक ने हर्ष फायरिंग की है।
सूचना प्राप्त होते ही (फुलपरास थाना) द्वारा त्वरित कर्रवाई करते हुए अवैध हथियार लहराने वाले युवक 1. ओमप्रकाश यादव, पिता-रामाधीन यादव, साकिन-महुलिया उत्तरावारी टोला, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी 2. दिनेश कुमार साहु, पिता-भोला साहु, साकिऩ+थाना-अररिया संग्राम, जिला-मधुबनी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि अवैध हथियार 3.सुभम यादव, पिता-सूरज यादव, साकिन+थाना-फुलपरास, मधुबनी के पास है तत्पश्चात सुभम यादव की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की तो वे अपने नानीहाल गांव फुलपरास थानांतर्गत हुलासपट्टी में नाना के घर में अपने अन्य साथियों 4. पंकज यादव, पिता-लच्छीराम यादव 5. विष्णुदेव यादव, पिता-गंगाप्रसाद, दोनो साकिन-नवटोल, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी को अवैध हथियार 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस, 01 संदिग्ध मोबाईल के साथ 03 अन्य मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
ओमप्रकाश यादव, पिता-रामाधीन यादव, साकिन-महुलिया उत्तरावारी टोला, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी।
दिनेश कुमार साहु, पिता-भोला साहु, साकिऩ+थाना-अररिया संग्राम, जिला- मधुबनी।
सुभम यादव, पिता-सूरज यादव, साकिन+थाना-फुलपरास, मधुबनी।
पंकज यादव, पिता-लच्छीराम यादव, साकिन-नवटोल, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी।
विष्णुदेव यादव, पिता-गंगाप्रसाद, साकिन-नवटोल, थाना-फुलपरास, जिला-मधुबनी।
बरामदगीः-
1. देशी कट्टा-01
2 जिन्दा कारतूस-02
3.मोबाईल-04

 

Related Articles

Back to top button