जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय फिर विवादों के घेरे में मामला समस्तीपुर जिला का
जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय फिर विवादों के घेरे में मामला समस्तीपुर जिला का

जे टीन्यूज़, समस्तीपुर
(आर0 के0राय):
बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर चर्चा में है,ताजा मामला है जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का है जो विवादों में घिर गया है जहां भ्रस्टाचार की बू आ रही है। समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी के यहां से पिछले बार एक दर्जन से अधिक ऐसे लोगों की नियुक्त की गई कि जिसमें शिक्षक ने कभी आवेदन ही नहीं किया । जिनकी नियुक्ति बिभूतिपुर समेत जिले के कई प्रखंड में किया गया ।
समस्तीपुर जिला शिक्षा विभाग विवादों में घिर गया है । अधिकारी का पद स्थापन किया जाना समस्तीपुर जिला प्रशासन के लिए सर दर्द होने से कोई रोक नहीं सकता। 30 जनवरी को काउंसलिंग के लिए आए दो छात्र-छात्राओं ने झंझट टाइम्स से बातचीत में कहा कि कहीं भी बिहार में तांग नहीं किया जाता है,

परंतु समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में काउंसलिंग में यह कहा जाता है कि पहले आप मार्कशीट लोड कीजिए , उसके बाद अगले बार आना काउंसलिंग के लिए। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी से पत्रकारों ने जाना जानना चाहा तो उनका कहना था कि ऊपर से इस तरह का हिदायत है कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करना है ,नहीं कुछ किसी को बताना है। कहीं ना कहीं समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यकाल भ्रष्टाचार के कारण इस तरह का मामला प्रकाश में आता रहा है।बरहाल जिला शिक्षा विभाग कार्यालय की जांच होती है तो और भी कई बातें परत दर परत खुलेंगें ।

