यूआर कॉलेज में आईक्यूएसी (IQAC, NAAC) की बैठक*

यूआर कॉलेज में आईक्यूएसी (IQAC, NAAC) की बैठक*

जे टी न्यूज, रोसड़ा/समस्तीपुर: उदयनाचार्य रोसड़ा कॉलेज, रोसड़ा में गुरुवार को देर शाम तक *आईक्यूएसी* (Internal Quality Assurance Cell) की नवगठित समिति की बैठक प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्य के रूप में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक सलाहकार प्रोफेसर एनके अग्रवाल उपस्थित थे। सबसे पहले प्रधानाचार्य ने सभी का स्वागत किया। डाॅ राय ने अपने नौ माह के कार्यकाल में अब तक किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि *नैक* की नई गाइडलाइन के अनुसार महाविद्यालय में कार्य किया जा रहा है। अब यूआर कॉलेज में नैक पीयर टीम को सभी राइडर्स में नियमानुसार कार्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। आईक्यूएसी, कॉन्फ्रेंस हॉल, क्लास रूम, प्रशासनिक भवन, लाइब्रेरी को अपग्रेड करने का कार्य किया गया है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है। लेकिन अभी भी बहुत काम होना बाकी है। सेवानिवृत्त प्रोफेसर गौरीशंकर प्रसाद सिंह ने अपने पिछले अनुभवों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य से अनुरोध किया गया कि शेष कार्यों को जल्द से जल्द क्रियान्वित किया जाए। डॉ सौरव कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक एवं डिजिटल युग के अनुरूप आगे भी कार्य करना होगा। डॉ प्रिंस विवेक ने शोध पर विशेष बल देते हुए जर्नल प्रकाशित करने का अनुरोध किया। डॉ अमरेश कुमार सिंह ने सभी विभागों को अविलंब टेबल, कुर्सी, आलमारी उपलब्ध कराने की मांग की।

आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ रंजन कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईक्यूएसी की बैठक नियमित अंतराल पर होनी चाहिए। डॉ एन के अग्रवाल ने कहा कि अब नैक के लिए सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। अब नैक की टीम बिना फील्ड विजिट के जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। बतौर छात्र प्रतिनिधि सर्वसम्मति से सुश्री सायरा बानो, बीए, तृतीय पार्ट को आइक्यूएसी का सदस्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं के सवारी को ठहराव की व्यवस्था परिसर में होनी चाहिए। बैठक की समाप्ति की घोषणा प्रधानाचार्य द्वारा की गई। बैठक में प्राध्यापक गौरीशंकर प्रसाद सिंह, डॉ सौरभ कुमार झा, डॉ अमरेश कुमार सिंह, डॉ प्रिंस विवेक, डॉ विनय कुमार, डॉ अमन आबेद, डॉ जाकिर हुसैन, छात्रा सायरा बानो, हेमकांत ठाकुर, प्रदीप कुमार राय, तकनीकी सहायक विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button