समाजसेवी, रंगकर्मी,अभिनेता व कवि डाॅक्टर जयन्त जलद को मातृशोक

समाजसेवी, रंगकर्मी,अभिनेता व कवि डाॅक्टर जयन्त जलद को मातृशोक

जे टी न्यूज, भागलपुर : अंग प्रदेश के चर्चित समाजसेवी, रंगकर्मी,अभिनेता व कवि डॉ.जयन्त जलद की माता श्रीमती उर्मिला देवी का दिनांक 6 फरवरी 2025 (गुरुवार) को निधन हो गया है। वह 94 वर्ष की थी। स्वभाव से स्नेही, सुशील एवं साहित्य प्रेमी उर्मिला देवी “मूर्खात्मा मंच की संस्थापक अध्यक्षा भी थी और इस मंच के संयोजन में वह हर वर्ष अप्रैल माह के प्रथम दिवस (मूर्ख दिवस) पर कार्यक्रम किया करती थीं। उन्होंने हिन्दी फिल्म “चमत्कार बाबा भोलेनाथ का ” तथा “सुता- सुभद्र” में छोटी सी भूमिका भी निभायी थी। शारीरिक बीमारी से ग्रस्त इनको श्रेष्ठ ईलाज हेतु गत दिसंबर माह में उनका बड़ा पोता कुमार ऋतुराज के ग्रेटर नोएडा स्थित मकान ले जाया गया था। शवदाह कर्म दिल्ली में ही संपन्न हुआ। मुखाग्नि बड़े पुत्र डॉ.जयन्त जलद ने दी। अपने पीछे वे पुत्र-पुत्री, पोता-परपोता, नाती-नतनियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
इधर डाॅक्टर जलद की माँ का अकस्मात निधन हो जाने पर अंग प्रदेश के कवि- साहित्यकारों ने शोक प्रकट कर उनकी आत्मा शांति हेतू प्रार्थना की है। शोक प्रकट करने वालों में गौतम सुमन गर्जना, बाबा मनमौजी कर्ण अंगपुरी, संजय कुमार, देशी दवाखाना के देवेंद्र गुप्त, समाजसेवी प्रकाशचंद गुप्ता, पूर्व महापौर डाॅ. बीणा यादव, डाॅ.अमरेन्द्र,रंजन,गीतकार मधुलक्ष्मी,गीतकार राजकुमार, डॉ. मधुसूदन झा,पारस कुंज, त्रिलोकीनाथ दिवाकर,धीरज पंडित,कपिलदेव रंग, मनोज पंडित सागर, बिजय गांधी, अजय अटल, मुकेश मंडल, सुधीर कुमार सिंह प्रोग्रामर, अनिरुद्ध प्रसाद विमल, सत्येन भास्कर, डाॅ. रमेश मोहन आत्मविश्वास, विभूरंजन जायसवाल, योगेन्द्र पाल, मनोज मीता, नवीन निकूंज, महेंद्र निशाकर,कपिलदेव कृपाला, उलूपी झा, रेणु ठाकुर, नीरापाल, डाॅ. सुजाता कुमारी, विकास गुलटी सहित अन्य दर्जनों कवि/साहित्यकार शामिल थे!

Related Articles

Back to top button