औंसी एवं पतौना पुलिस ने किया 200 बोतल शराब समेत दो गिरफ्तार
औंसी एवं पतौना पुलिस ने किया 200 बोतल शराब समेत दो गिरफ्तार
a,
जे टी न्यूज़, ( मधुबनी ): औंसी तथा पतौना पुलिस ने शराब माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाया।अभियान के दौरान औंसी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मारुति वैन से 150 बोतल शराब जब्त किया है। पुलिस ने कार चालक देवधा थाने के अनिल कुमार सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । थाना अध्यक्ष विकास ने बताया कि रहिका के तरफ आ रही कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में शराब पायी गयी थी। वहीं पतौना पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर पतौना गांव में छापेमारी अभियान चलाया।अभियान के अन्तर्गत शिव सहनी के घरके पिछवाडे से पचास बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया। पतौना पुलिस ने मामले में शिव सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

