ग्रामीण मजदूर यूनियन विरोध प्रदर्शन के साथ जमकर किया नारेंबाजी

समान काम का समान वेतन दो ठेका प्रथा बंद करो

ग्रामीण मजदूर यूनियन विरोध प्रदर्शन के साथ जमकर किया नारेंबाजी समान काम का समान वेतन दो ठेका प्रथा बंद करो जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर थाना पुल के सामने शुक्रवार के दिन ग्रामीण मजदूर यूनियन विरोध प्रदर्शन के साथ जमकर नारेंबाजी कर रहे थे। अपने हक के लिए करगहर थाना पुल के सामने डटे हुए थे। नारेबाजी के दौरान बोल रहे थे। समान काम का समान वेतन दो, ठेका प्रथा बंद करो,स्थाई काम के लिए स्थाई नौकरी लागू करो, मनरेगा मजदूर भी असंगठित मजदूर हैं मनरेगा मे 783 रुपए मजदूरी लागू करो,मारुति सुजुकी मजदूरों पर पुलिस की बरबरता बंद करो। मारुति सुजुकी के स्थाई और बर्खास्त मजदूरों को काम पर वापस लाओ,अपने कारपोरेट मित्रों के लिए गरीब मजदूरों को उजाड़ना बंद करो। मनरेगा में बकाया मजदूरी का भुगतान जल्द करो, मनरेगा में आवंटित राशि को बढ़ाना होगा। वहीं ग्रामीण मजदूर बिहार यूनियन नेता भोले शंकर ने कहा कि निर्मला सीतारमण हाय हाय मोदी शाही नहीं चलेगी।उन्होंने आगे-यह भी बताया कि यह आंदोलन पूरे भारत में मारुति मजदूरों के संघर्ष के पक्ष में चल रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार उनके संघर्ष का दमन कर उन्हें शांतिपूर्ण धरना से रोक रही है। बताया की गुड़गांव पुलिस मजदूरों का संघर्ष दमन करके जेल भेज रही है। आज हम इनके लड़ाई के पक्ष में खड़े हैं। बिहार के किसी भी जिला थाना ब्लॉक में मैं रहू मेरा संघर्ष जारी रहेगा। गिरफ्तार मजदूरों को रिहा कर मारुति मजदूरों के संघर्ष पर गंभीरता से विचार करो। लोग काफी संख्या में इकट्ठे होकर नारेबाजी कर रहें थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button