राज्यव्यापी आह्वान पर सीपीआईएम का जोड़दार प्रदर्शन
राज्यव्यापी आह्वान पर सीपीआईएम का जोड़दार प्रदर्शन

जे टी न्यूज़, खगड़िया : सीपीआईएम के राज्यव्यापी आह्वान पर आज खगड़िया जिला के खगड़िया,आलौली और चौथम अंचल कार्यालय पर मंहगाई,बेरोजगारी,वर्षों से बसे भूमिहीनों एवं बेघर जरूरत मंद भूमिहीनों को 5 डिस्मल जमीन का पर्चा आंदोलन के माध्यम से पूर्व में दिए गए भूमिहीनों के आवेदनों की जांच कर कर भूमि उपलब्ध कराई जाए,मनरेगा मजदूर की मजदूरी ₹600 प्रति दिन एवं 200 दिन काम की गारंटी किया जाए,सर्वे दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के नाम पर हो रहे रिश्वतखोरी पर रोक लगाई जाए। भदास में पुलिस थाना स्थापित किया जाए तथा तमाम विधवा वृद्ध दिव्यांग को ₹2500 प्रति माह नियमित पेंशन किया जाए।खगड़िया शहर में जल निकासी की व्यवस्था किया जाए एवं रयान बसेरा का निर्माण किया जाए प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी पर रोक जॉब कार्ड में धांधली के सवाल पर पर जोड़दार प्रदर्शन किया गया।

ऊक्त दोनों प्रदर्शनों का नेतृत्व पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य काo संजय कुमार ने किया।आज 1:00 बजे दिन में सीपीआईएम अलौली के बैनर तले सेकडो लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला,जो अलौली अंचल कार्यालय पहुंच कर अपने मांगों के समर्थन में जोड़दार नारेबाजी की।बाद में अंचल परिसर में ही प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया।जिसकी अध्यक्षता अमर कुमार यादव ने किया।वहीं आज ही 1 बजे दिन में सीपीआईएम जिला कार्यालय खगड़िया से हजारों लोगों ने सीपीआईएम खगड़िया के बैनर तले उपरोक्त सवालों पर ही विशाल जुलूस निकाला जो 2 बजे दिन में अक्रोशपूर्ण नारेबाजी के साथ खगड़िया अंचल कार्यालय पहुंचाखगड़िया सदर अंचल पहुंच कर प्रदर्शनकारियों ने अपने मांगों के समर्थन में जम कर नारेबाजी किया।बाद में प्रदर्शन सभा का रूप ले लिया।जिसकी अध्यक्षता अजहर अंजुम ने किया।दोनों अंचलों पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के जन विरोधी नीतियों के चलते मंहगाई आसमान छू रहा है,जिस कारण इंसान के सभी जीवनोपयोगी सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।गरीबों के थाली से दाल,सब्जी जैसे जरूरी आहार गायब हो गए हैं।पिछले 9 वर्षों से मोदी सरकार के द्वारा युवाओं को नौकरी देने की बात डपोरसंखी साबित हुई,बल्कि उल्टे सरकारी नौकरियों में बड़े पैमाने पर छटनी की गई,जिसके चलते बेरोजगारी का दर भारत में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।लोगों के सभी तरह के रोजगार को बंद कर दिया गया है,जिस कारण आम लोगों के जेब की क्रय शक्ति घट गई है।वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार एक के बाद एक सरकारी सेक्टरों को माटी के भाव देश के सिर्फ दो बड़े कॉरर्पोरेटो के हवाले कर रही है।भ्रष्टाचार चरम पर है। ईडी,सीबीआई और दूसरे जांच एजेंसियों का इस्तेमाल सिर्फ विपक्षी दलों के नेताओं को डराने के लिए करती है,वहीं भाजपा नेता या भाजपा में शामिल होने वाले भ्रष्ट नेताओं को क्लीन चिट देने में इस्तेमाल करती है।।असल मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दिन रात हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरती माहौल बनाने में लगी रहती है।2024 का आम चुनाव के मद्देनजर विपक्षी एकता से घबरा कर नरेन्द्र मोदी लोगों को भ्रमित करने के लिए एक देश एक चुनाव की बात कर रहा है।उन्होंने बिहार सरकार को भी आरे हाथों लेते हुए कहा कि नौकरी और रोजगार के वादे को जल्द पूरा करना होगा।वहीं बिहार सरकार को अपने वादे के मुताबिक वर्षों से बसे गरीब भूमिहीनों और जरूरत मंद बेघर सभी भूमिहीनों को घोषणा के मुताबिक जल्द से जल्द 5 डिस्मल जमीन के पर्चे देने होंगे।उन्होंने कहा भूमिहीनों के इस मुद्दे पर हमारी पार्टी सहित सभी वामपंथी पार्टियां पिछले शाल से ही लगातार सड़क से लेकर सदन तक में संघर्षरत रही है,जिसके चलते सरकार को सभी बेघर भूमिहीनों को 5 डिस्मल जमीन उपलब्ध कराने का घोषणा करना पड़ा,मगर अमल नहीं हो रहा है।जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अलौली के लक्ष्मीनगर,लक्ष्मीपुर,सिरसिया और रोन में जबकि खगड़िया अंचल के लाभगांव, मारर ,घरारी,मथुरापुर नवटोलिया, भदास,दाढ़ीआस नवटोलिया,बेला और सौरायडीह में वर्षों से बसे गरीब लोग हैं,जहां सरकार और प्रशासन ने कुछ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दे दिया,सड़क और स्कूल बना दिया मगर वासगित का पर्चा देने में आनाकानी कर रही है।बिहार में सरकार बदल जरूर गई मगर सरकारी मिसनरियां पूर्व की भांति ही गरीब हितैसी योजनाओं में सुस्ती बरतती दिखाई देती है।आज भी अंचल कार्यालयों में दाखिल खारिज और परिमार्जन में भारी लूट मचा है।स्मार्ट मीटर लगने से लोगों को बिजली के अनाप सनाप बिल का भुक्तान करना पड़ता है।

सभा समाप्ति के बाद दोनों अंचलों के सीओ से मिल कर पार्टी की प्रतिनिधिमंडल मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।प्रतिनिधिमंडल में अलौली में रामबिनय सिंह,सुरेन्द्र पासवान, राजेन्द्र वर्मा,नीतीश कुमार ,सुरेन्द्र सिंह, और अमर यादव शामिल थे,जबकि खगड़िया में सुरेन्द्र प्रसाद,उपेन्द्र महतों,मिथलेश केसरी, मनजीत कुमार नगर एलसी सचिव संजीव कुमार पूर्वी एलसी सचिव अजहर अंजुम,रामबिलाश वर्मा,नीतू देवी,मुकेश कुमार,अमरेन्द्र कुमार और सरबन साह शामिल थे। वहीं अंचल चौथम धरना का नेतृत्व अंचल सचिव ललन प्रसाद रंजन और अमरेश कुमार ने किया।दिनांक 25 फरवरी 2024 को बेलदौर परबत्ता और गोगरी अंचल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


