लूट की शिकार ऐपवा नेत्री से मिले माले मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा
कहा गिरोह की गिरफ्तारी और सामान वापसी हो अन्यथा आंदोलन
लूट की शिकार ऐपवा नेत्री से मिले माले मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा / कहा गिरोह की गिरफ्तारी और सामान वापसी हो अन्यथा आंदोलन
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: कथित रूप से पुलिस जैकेट में छिनतई गिरोह के शिकार विवेक-विहार मुहल्ला निवासी सह भाकपा माले की महिला संगठन ऐपवा नेत्री नीलम देवी से मिलने उनके विवेक-विहार मुहल्ला स्थित उनके निवास स्थान पर ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, जिला सचिव मनीषा कुमारी, माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मिलकर लूटकांड की पूरी जानकारी लेने के बाद लूटकांड स्थल का मुआयना भी किया।
मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कहते फिर रहे हैं कि बिहार का माहौल बदला है। महिलाएं हर जगह सुरक्षित है। अब रात्री में भी महिलाएं बाहर निकलती है। श्री झा ने कहा कि यह घटना नीतीश कुमार के ब्यानरुपी गुब्बारा को फोड़ दिया है। दिनदहाड़े वो भी जिला मुख्यालय में कथित रूप से पुलिस जैसा जैकेट पहनकर पुलिस के नाम पर डीयूटी पर होने का बहाना बनाकर महिला का हाथ मरोड़कर चैन एवं अंगूठी लूट लेना महाजंगल राज को दर्शाता है।
उन्होंने एसपी से घटना की गहन रूप जांच कर गिरोह का पर्दाफाश करने, लूटे गये समान वापस करने, बढ़ते हत्या-अपराध एवं छिनतई की घटना पर रोक लगाने अन्यथा 2 मार्च के बाद आंदोलन चलाने की घोषणा की है।

