राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में शिक्षक कन्हैयालाल पंडित व अमित कुमार को किया गया सम्मानित
राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में शिक्षक कन्हैयालाल पंडित व अमित कुमार को किया गया सम्मानित
जे टी न्यूज, खगड़िया: प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला पटना में आयोजित कार्यक्रम में खगड़िया नगर परिषद के निवासी कन्हैया लाल पंडित व अमित कुमार को सम्मानित किया गया।
भारतीय न्याय समाज के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडे कुमारी ने बताया कि एससीईआरटी पटना में आयोजित राष्ट्र स्तरीय बल मेला में जिले के शिक्षकों व बच्चों को सम्मानित किया गया प्रोजेक्ट के तहत 38 जिलों के बच्चों ने अपने-अपने जिले के सर्वश्रेष्ठ विज्ञान और गणित के प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सभी जिले के प्रोजेक्ट स्टॉल पर पहुंचकर बच्चों की जानकारी ली बच्चों के प्रोजेक्ट की सराहना किया एवं प्रोजेक्ट में एक पुस्तक भी छपी जिसमें शिक्षकों के प्रयास एवं अनुभव की कहानी 38 जिलों से एक-एक शिक्षकों की ली गई थी।उसी कहानियों में खगड़िया जिले के नगर परिषद संहोली निवासी शिक्षक कन्हैयालाल पंडित जो जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनमण की में कार्यरत हैं उन्हें खगड़िया जिला की ओर से एवं सनौली निवासी शिक्षक अमित कुमार जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्री चंद्रपुर साहिबपुर कमाल बेगूसराय में कार्यरत हैं उन्हें बेगूसराय जिले की ओर से सम्मानित किया गया।
पांडव कुमार ने बताया कि विद्यालय में गणित व विज्ञान विषयों में बच्चों की रुचि कम रहती है इस रुचि को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक अपने विशेष ज्ञान का प्रयोग करते हैं जिससे बच्चों को विज्ञान और गणित में विशेष ज्ञान प्राप्त हो सके इसी बीच शिक्षक अमित कुमार एवं कन्हैया लाल पंडित ने अपना विशेष पहचान बनाए और बच्चों को गणित व विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए खेल-खेल में शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षक कन्हैयालाल पंडित व अमित कुमार न केवल बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं बल्कि समाज में भी सामाजिक कार्यों में रुचि रखकर के समाज के विभिन्न मुद्दों पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते रहते हैं।
वही शिक्षक कन्हैया लाल पंडित व शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि छात्र व छात्राए विज्ञान व गणित को कठिन विषय मानकर इन विषयो से दूर होते हैं यदि शिक्षक अपनी कला व विशेष शिक्षा का प्रयोग बच्चों पर खेल व प्रोजेक्ट के माध्यम से करें तो बच्चों को यही विषय आसान व सरल लगने लगेगी।
शिक्षक कन्हैया लाल पंडित कहते मैं खगड़िया जिले के एक छोटे से गाँव, सोनमणकी में कार्यरत हूँ। मेरे लिए शिक्षा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का एक साधन है। बचपन से ही मुझे शिक्षा में गहरी रुचि थी, और यही कारण था कि मैंने शिक्षण को अपना करियर चुना।
शिक्षक अमित कुमार कहते हैं, मैं बेगूसराय जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्री चंद्रपुर में गणित और विज्ञान पढ़ाता हूँ। मैं खगड़िया जिले के सन्हौली (खगड़िया नगर) का रहने वाला हूँ। शिक्षक बनना मेरे जीवन की एक ऐसी यात्रा है, जो मेरे बचपन के सपनों से शुरू होकर समाज को शिक्षित करने के मेरे प्रयासों तक पहुँचती है।



